क्रिकेट

Shubman Gill ने जड़ा 9वां शतक, घर में हो जाते हैं और ज्‍यादा घातक, फरवरी 2025 से जबरदस्त रहे हैं ODI आंकड़े

Shubman Gill in home ODIs Record: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल घरेलू सीरीज में शुभमन गिल का बल्‍ला जमकर बोल रहा है। पहले वनडे में जहां उन्‍होंने अर्धशतक लगाया था, तो इकाना में जारी दूसरे वनडे में शतक लगा चुके हैं। ऐसा अभी से नहीं है, बल्कि फरवरी 2025 से वह जबरदस्‍त प्रदर्शन कर रहे हैं।

2 min read
Jun 17, 2026
Shubman Gill in home ODIs Record
भारतीय कप्तान शुभमन गिल (फोटो- IANS)

Shubman Gill in home ODIs since Feb 2025: भारत दौरे पर आई अफगानिस्‍तान की टीम फिलहाल तीन मैचों वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया था, जहां कप्‍तान शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाते हुए 1-0 की बढ़त दिलाई थी। वहीं, अब लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में उन्‍होंने शानदार शतकीय पारी खेली है। ऐसा नहीं है कि गिल अभी फॉर्म में आए हैं, वह फरवरी 2025 से घरेलू वनडे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान 8 मैचों में उनके बल्‍ले से 5 अर्धशतक और दो शतक आए हैं।

8 घरेलू वनडे पारियों में 580 से ज्‍यादा रन

शुभमन गिल के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्‍होंने 8 घरेलू वनडे पारियों में 580 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। इस दौरान
उनका औसत करीब 96.33 रहा है। उन्‍होंने 8 में से 5 पारियों में 50 से ज्‍यादा का स्कोर बनाया। इन आठ मैचों में से दो अफगानिस्‍तान, तीन न्‍यूजीलैंड और तीन इंग्‍लैंड के खिलाफ घरेलू मैदानों पर खेले हैं।

फरवरी 2025 के बाद घरेलू वनडे में शुभमन गिल का प्रदर्शन

क्रमस्कोरगेंदेंविपक्षी टीमस्थानतारीख
1103*77अफगानिस्तानलखनऊ17 जून 2026
284*66अफगानिस्तानधर्मशाला13 जून 2026
32318न्यूजीलैंडइंदौर18 जनवरी 2026
45653न्यूजीलैंडरायपुर14 जनवरी 2026
55671न्यूजीलैंडहैदराबाद11 जनवरी 2026
6112102इंग्लैंडकटक12 फरवरी 2025
76052इंग्लैंडकोलकाता9 फरवरी 2025
88796इंग्लैंडगुवाहाटी6 फरवरी 2025

लखनऊ की भीषण गर्मी में जड़ा शतक

अफगानिस्‍तान के खिलाफ दूसरे वनडे में गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। यह उनकी एकदिवसीय क्रिकेट में 9वीं सेंचुरी है। उन्‍होंने यह शतक महज 77 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से पूरा किया है। लखनऊ में बनाया गया यह शतक उनके लिए खास मायने रखता है, क्‍योंकि भीषण गर्मी के बीच आया है।

भारतीय कप्तानों के सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)

63 - रोहित शर्मा बनाम अफ़ग़ानिस्तान दिल्ली 2023
69 - वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज इंदौर 2011
76 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका कोलंबो RPS 2017
76 - रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड कटक 2025
77 - शुभमन गिल बनाम अफगानिस्तान लखनऊ 2026 *

Updated on:
17 Jun 2026 04:10 pm
Published on:
17 Jun 2026 04:06 pm