क्रिकेट

शुरू होते ही खत्म हुआ शुभमन गिल का टेस्ट करियर, 19.22 की औसत से बना रहे हैं रन

रेड बॉल क्रिकेट में शुभमन गिल को एक के बाद के लगातार कई मौके मिल रहे हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा है। गिल ने पिछली 10 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उन्होंने 19.22 की मामूली औसत से 173 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 36 का रहा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2024, 7:58 PM IST
gill_flop_.jpg

Shubman Gill Test Career India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैच में पकड़ बना ली है। लेकिन टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

रेड बॉल क्रिकेट में शुभमन गिल को एक के बाद के लगातार कई मौके मिल रहे हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा है। गिल को इस मैच में स्ट्राइक रोटेट करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वह पहले दिन थोड़ा लय में दिखे, लेकिन दूसरे दिन वे लगातार डॉट गेंद खेलते रहे और रन बनाने में असहज नज़र आए। आखिरकार वे एक बड़े शॉट के लिए गए और आउट हगो गए।

गिल ने संघर्ष करते हुए 66 गेंद पर मात्र 22 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से मात्र दो चौके निकले। गिल को पिछले कुछ समय से अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के स्थान पर तीन नंबर पर खिलाया जा रहा है। लेकिन वे अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। घर पर टेस्ट सीरीज हो या विदेशी सरजमीं पर, शुभमन गिल का हाल एक जैसा ही रहा।

गिल ने पिछली 10 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उन्होंने 19.22 की मामूली औसत से 173 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 36 का रहा है। अगर गिल टेस्ट में इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो चयनकर्ता उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले बचे हुए मैचों से ड्रॉप कर सकते हैं।

गिल अबतक टेस्ट क्रिकेट में 38 पारियां खेल चुके हैं और उनके स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से भी कम रन हैं। गिल ने अबतक खेले गए 21 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में 30.37 की औसत से 1063 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 128 का रहा है। गिल ने अपने टेस्ट करियर में अबतक दो शतक और चार अर्धशतक ठोके हैं।

गिल ने भारत में खेले 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में एक शतक जड़ा है और कुल 439 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत भारत में 31.08 का है, जबकि विदेश में ये औसत 30.37 का रह जाता है। भारत के बाहर अब तक खेले 11 मैचों की 21 पारियों में वे एक शतक और 2 ही अर्धशतक जड़ सके हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि विदेशी सरजमीं पर पिछली 10 पारियों में उन्होंने शतक और अर्धशतक तो छोड़ दीजिए एक भी बार 30 का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।

Updated on:
26 Jan 2024, 7:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण