क्रिकेट

ODI में T20 की तरह पिटकर गेंद से शतक लगाने वाले सैम कुरेन पर बुरी तरह भड़के इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक

SL vs ENG: पाकिस्‍तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंग्‍लैंड ने कप्‍तान हैरी ब्रूक के दोहरे शतक के दम पर 429 रन बना डाले। इसके बावूज उसे श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए ब्रूक ने सीधे तौर पर अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 9:15 AM IST
Sri Lanka vs England
मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी से हाथ मिलाते इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricinfo)

Sri Lanka vs England: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी गुरुवार को ट्राई-सीरीज में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के महज 116 गेंदों पर 21 चौके और 10 की मदद से 202 रन की बदौलत 4 विकेट पर 429 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की ओर से भी जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी हुई उसने पवन रथनायके की 106 गेंदों पर 130 रन की पारी के दम पर 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दर्ज की। अपना दोहरा शतक बेकार जाने के बाद इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक काफी नाराज नजर आए। उन्‍होंने इस हार के लिए अपने गेंदबाजों खासतौर पर सैम कुरेन को इस हार के लिए जिम्‍मेदार ठहराया, जिन्‍होंने अपने 9 ओवर के स्‍पेल में 11.40 की इकॉनमी से 103 रन लुटा डाले।

आपको मैच कैसा लगा?

इस पर हैरी ब्रूक ने कहा क्रिकेट का जबरदस्त मैच। दोनों टीमें बहुत बढ़िया थीं। बदकिस्मती से श्रीलंका ने हमें हरा दिया। हम बॉल से ठीक से खेल नहीं पाए और उनकी ताकत के हिसाब से थोड़ा खेले और उन्होंने फिर से जबरदस्त क्रिकेट खेलकर 400 रन बनाए। मुझे लगता है कि आपने कहा था कि 20 साल में पहली बार यह एक जबरदस्त अचीवमेंट है, तो उनके लिए फेयर प्ले।

'मेरी नजर में इसकी कोई वैल्यू नहीं'

अपनी दोहरे शतक वाली पारी को लेकर क्‍या कहेंगे? बदकिस्मती से अब हारने वाली टीम के लिए इसका कोई मतलब नहीं है। मेरी नजर में इसकी कोई वैल्यू नहीं है।

'हमने बॉल के साथ अच्छा परफॉर्म नहीं किया'

आगे और मुश्किल बातचीत? हमें थोड़ा ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हम जानते हैं कि हमसे कहां गलती हुई है। बदकिस्मती से हमने बॉल के साथ अच्छा परफॉर्म नहीं किया। (शायद उनका यह इशारा सैम कुरेन के लिए था, जिन्‍होंने वनडे में टी20 की तर्ज पर रन लुटाए) अगले कुछ गेम में हमारे पास फाइनल में जगह पक्की करने का शानदार मौका है। हमें चीजों को सिंपल रखना होगा और खुद को सपोर्ट करना होगा और हिम्मत जुटाकर अगले गेम में फिर से खेलना होगा।

'मैं एक कैप्टन के तौर पर बहुत खुश हूं'

वहीं, श्रीलंकाई कप्‍तान कुसल मेंडिस से जब सवाल किया गया कि आपने चेजिंग को ही पसंदीदा ऑप्शन माना है और आपने सबको गलत साबित कर दिया? इस पर उन्‍होंने कहा कि हां, बिल्कुल। हमने पांच गेम में टॉस जीता और हर गेम में हमने ड्यू फैक्टर की वजह से चेज किया। हर मैच में हमने पहली इनिंग में बॉल से बहुत अच्छा किया है और अब हमने बहुत अच्छा चेज किया। एक कप्‍तान के तौर पर, मैंने पारी का मजा लिया। लड़कों ने बहुत अच्छी बैटिंग की। सभी ने कैरेक्टर दिखाया और ज़िम्मेदारी ली। इसीलिए हमने 430 रन चेज़ किए। अविष्का, पवन, दासुन, जनिथ ने भी बहुत अच्छी बैटिंग की। सभी ने कैरेक्टर दिखाया और मैं एक कैप्टन के तौर पर बहुत खुश हूं।

Updated on:
23 Oct 2026, 9:15 AM IST
Published on: