
Suryakumar Yadav Become T20 Captain:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में वह टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी और भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाया था। लेकिन उसके बाद तुरंत उनसे न सिर्फ कप्तानी छीन ली गई, बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। उसके बाद से लग रहा था कि सूर्या का करियर खत्म हो गया है, लेकिन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बार फिर सूर्या को मुंबई का कप्तान नियुक्त किया है, जिससे अब एक बार फिर उनकी टीम में वापसी की उम्मीद जग गई है।
सोमवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान किया। सूर्य की टीम में शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और सरफराज खान जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, इस सीजन जिस खिलाड़ी को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम की कप्तानी मिली थी, उसे टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुंबई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज 14 नवंबर से करेगी, जहां उसका मुकाबला हैदराबाद से होगा।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, सैराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर)।
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच खेला है। वह 37 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्या ने 2021 में ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले के बाद वह टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि मुंबई ने कप्तान बनाकर उनकी उम्मीदें जगा दी हैं।