9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Craig Ervine: क्रेग एर्विन ने शतक ठोक ब्रैंडन टेलर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

अफगानिस्तान vs जिम्बाब्वे टेस्ट मैच में क्रेग एर्विन ने 41 साल 82 दिन की उम्र में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह जिम्बाब्वे के सबसे उम्रदराज टेस्ट शतकवीर बन गए और ब्रैंडन टेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 9 Nov 2026, 4:51 PM IST

Craig Ervine oldest Zimbabwe batter to score a Test hundred

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज क्रेग एर्विन (Photo- X/@Cricbuzz)

AFG vs ZIM: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की दूसरी इनिंग में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने शतक ठोक ना सिर्फ हमवतन ब्रैंडन टेलर को पीछे छोड़ दिया बल्कि इतिहास भी रच दिया है। दरअसल, वह जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज शख्स बन गए हैं। क्रेग एर्विन ने जिम्बाब्वे के लिए 41 वर्ष और 82 दिन की उम्र में यह खास उपलब्धि हासिल की।

ब्रैंडन टेलर ने 40 वर्ष 272 दिन में हासिल की थी उपलब्धि

क्रेग एर्विन के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास हो जाती है कि क्योंकि इसी मैच की पहली इनिंग में शतक ठोक ब्रैंडन टेलर ने इसी रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। ब्रैंडन टेलर ने 40 वर्ष और 272 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। खास बात यह है भी है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह केवल तीसरा मौका है, जब एक ही टेस्ट मैच में 40 साल से अधिक उम्र के एक से ज्यादा खिलाड़ियों ने शतक जड़े हैं।

शारजाह में खेले जा रहे अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे टेस्ट से पहले, साल 2016 में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक ने 40 साल से ज्यादा की उम्र में टेस्ट शतक लगाया था। इसके बाद ब्रैंडन टेलर और अब क्रेग एर्विन ने यह कारनामा किया है।

खबर अपडेट हो रही है..