9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 3rd ODI Weather Report: हैमिल्टन में होगी चौकों-छक्कों की बरसात या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें मौसम का हाल

NZ vs IND 3rd ODI Weather Report: हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जानें मौसम का हाल, टॉस में देरी और मैच रद्द होने की कितनी है आशंका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 9 Nov 2026, 2:53 PM IST

NZ vs IND 3rd ODI Hamilton Weather Report

भारत और न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच में बारिश के आसार। (Screen Grab- X/@BCCI)

NZ vs IND 3rd ODI, Hamilton Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, यह मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे है।

हालांकि, भारतीय टीम की राह आसान नहीं होगी। सीरीज में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड की टीम पूरी ताकत लगाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें मौसम के मिजाज पर भी रहेंगी।

हैमिल्टन में 10 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे हैमिल्टन में खेला जाएगा। मंगलवार को बारिश मैच में खलल डाल सकती है। एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, हैमिल्टन में सुबह से ही बारिश के आसार हैं। दिनभर कई दौर में भारी बारिश हो सकती है। शाम को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार है।

कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान बारिश की तीव्रता 25 से 40 मिलीमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि एक घंटे में 2.5 से 4 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इतनी तेज बारिश से मैदान गीला हो सकता है। इससे खेल लंबे समय तक रुक सकता है। यहां तक कि मैच रद्द होने की नौबत भी आ सकती है। कुछ इलाकों में बारिश निर्धारित चेतावनी स्तर को भी पार कर सकती है।

खास बात यह है कि हैमिल्टन में मैच शुरू होने से पहले ही बारिश की आशंका काफी ज्यादा है। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में टॉस में देरी हो सकती है। यदि मैच शुरू भी हुआ, तो ओवरों में कटौती की जा सकती है। मैच का नतीजा डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के आधार पर निकल सकता है। बारिश के कारण मुकाबला बेनतीजा भी रह सकता है।

बारिश के कारण प्रैक्टिस का नहीं मिला मौका

हैमिल्टन में सोमवार को जमकर बारिश हुई। इसके चलते भारतीय खिलाड़ियों को आउटडोर प्रैक्टिस का मौका नहीं मिला। कई खिलाड़ियों ने इनडोर बैटिंग सेशन में अभ्यास किया। बारिश के कारण भारतीय खिलाड़ी सेडन पार्क से लौटते नजर आए।