8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK U19: 61 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने किया कमाल, 7वें नंबर के बल्लेबाज ने शतक जड़ भारत के मुंह से छीनी जीत

IND vs PAK U19 Asia Cup Highlights: अंडर 19 एशिया कप 2026 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। हार के बावजूद टीम इंडिया अंतिम 4 का टिकट हासिल कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 8 Nov 2026, 6:14 PM IST

PAk U19 team

पाकिस्तान अंडर 19 टीम (फोटो- ACC X)

IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Match Highlights: अंडर-19 एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया इस मुकाबले में पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 208 रन पर ही ढेर हो गई। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 61 रन पर छह विकेट गिर गए। लेकिन हमजा जहूर ने पहले हसनैन अब्बास के साथ 107 रनों की साझेदारी की और फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।

पाकिस्तान का सेमीफाइनल पक्का

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, हार के बावजूद टीम इंडिया के भी अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें बची हुई हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तान को आखिरी मुकाबला नेपाल और टीम इंडिया को मलेशिया से खेलना है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया के कप्तान अली रजा की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। आर्यवीर सहवाग ने 40 गेंद में 22 रन की पारी खेली, तो वीके विनीत और यशबर्धन चौहान दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके।

अर्जुन राजपूत ने जड़ा शानदार शतक

हालांकि, अर्जुन राजपूत ने एक छोर संभालकर निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर तो पूरा किया ही, भारतीय टीम को भी 200 के पार पहुंचा दिया। लेकिन दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला, जिसकी वजह से भारतीय टीम 40.3 ओवर में ही 208 रन पर ढेर हो गई। अर्जुन राजपूत ने 85 गेंद में 107 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। अली रजा ने 10 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए, तो रिजवानुल्लाह और नकाब शफीक को भी तीन-तीन सफलताएं मिलीं।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 15 रन पर पहला और 33 रन पर दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद 55 रन पर तीसरा, 59 रन पर चौथा और 61 रन पर पांचवां विकेट गिर गया। लेकिन उसके बाद हसनैन अब्बास और हमजा जहूर ने मिलकर छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। हसनैन अब्बास ने 38 रन बनाए। 183 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना 7वां विकेट गंवाया, जब मोहम्मद सैयम 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ। हमजा ने शतक जड़ा और पाकिस्तान को 11 गेंद पहले 3 विकेट से जीत दिला दी।