क्रिकेट

मैच के दौरान गेंदबाज के साथ हुआ हादसा, खिलाड़ी और अंपायर हंसी से हुए लोटपोट

ये वीडियो इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्‍स और मिडिलसेक्‍स के बीच मैच का है।

less than 1 minute read

लंदन। इंग्लैंड में इन दिनों एशेज सीरीज के साथ-साथ काउंटी क्रिकेट भी चल रहा है। काउंटी क्रिकेट के एक मैच में मैदान पर ऐसी घटना हुई कि खिलाड़ी से लेकर अंपायर हर कोई हंसने लगा। ये घटना इंग्‍लैंड में काउंटी चैंपियनशिप (English County Championship) के डिवीजन 2 में ससेक्‍स और मिडिलसेक्‍स के बीच हुए मैच की है। एक गेंदबाज मैदान पर अपील करते वक्त लुढ़ककर जमीन पर गिर गया। अंपायर ने नॉट आउट दिया और उसके बाद सभी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

कौन था मैदान पर गिरने वाला गेंदबाज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। ससेक्‍स के गेंदबाज टॉम हेन्‍स ने (Tom Haines) मिडिलसेक्‍स के बल्‍लेबाज जेम्‍स हैरिस के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की। अपील करते-करते वो पीछे की तरफ लुढ़क गए। हैरिस के इस तरह गिरने पर अंपायर, कमेंटेटर्स और उनके साथी हंस पड़ते हैं।

हेन्‍स के गिरने पर सबसे ज्यादा हंसी उनके विकेटकीपर और स्लिप में तैनात फील्‍डर को आई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, जो हंसने को मजबूर कर देती हैं।

Updated on:
22 Aug 2019 12:43 pm
Published on:
22 Aug 2019 12:42 pm
Also Read
View All