ऑस्ट्रेलिया में खले जा रहे इस टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं टूट सकते हैं। कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो सालों से चले आ रहे हैं। उनके इस वर्ल्ड कप में टूटने की संभावना है। तो आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड पर -
t20 world cup 2022 टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। इस साल यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया मेन खेला जा रहा है। पिछला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था। भारत ने आखिरी बार 15 साल पहले 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में भारत इस साल हर हाल में यह खिताब अपने नाम करना चाहेगा। इसके अलावा पाकिस्तान अपने दूसरे खिताब की तलाश में है। पाकिस्तान ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराया है। इस वर्ल्ड कप में ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो इस साल टूट सकते हैं। तो आइए एक नज़र डालते हैं इन रिकॉर्ड पर -
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड -
अबतक टी20 वर्ल्ड कप के 7 संस्कारण खेले जा चुके हैं। इन टूर्नामेंट में कई दिग्गजों ने पार्ट लिया। लेकिन सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। महेला ने टी20 वर्ल्ड कप में एक हज़ार से ज्यादा रन ठोके हैं। वे ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। जयवर्धने ने अपने करियर में टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैच खेले हैं और 1016 रन बनाए हैं। उनके इस रिकॉर्ड को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली तोड़ सकते हैं। शर्मा ने अबतक 847 रन और कोहली ने 845 रन बनाए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खब्बू सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (762 रन) और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (698 रन) हैं।
सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड -
टी20 वर्ल्ड कप में अबतक आठ बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इनमें इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार यह उपलब्धि हासिल की है। गेल ने 2007 और 2016 में शतकीय पारी खेली थी। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर हैं। हेल्स ने 2014 और बटलर ने 2021 में शतक लगाया था।
एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए कह रिकॉर्ड -
एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 2014 में छह मैचों में 319 रन बनाए थे। उनके अलावा बाबर आजम (303 रन), डेविड वॉर्नर (289 रन), मोहम्मद रिजवान (281) और जोस बटलर (269) उनके करीब 2021 में पहुंचे थे।
सबसे ज्यादा विकेट -
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट शाकिब अल हसन ने लिए हैं। उन्होंने 31 मैचों में 41 विकेट झटके हैं। इस वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों में उनके सबसे करीब रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने 18 मैच में 26 विकेट लिए हैं।
एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट -
एक टी20 वर्ल्ड कप में अब yak छह खिलाड़ियों ने 13 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उमर गुल ने पहले दो संस्करणों में 13-13 विकेट हासिल किए थे। 2010 में डर्क नैनिस ने 14 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ा था। 2012 में अजंथा मेंडिस ने 15 विकेट हासिल कर लिए थे। यह रिकॉर्ड छह सालों तक बरकरार रहा था। वानिंदु हसरंगा ने 2021 में 16 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ा था। हसरंगा का यह रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है।