क्रिकेट

T20 World Cup 2022: भारत पाकिस्तान समेत इन टीमों ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2022 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच हेला जाएगा। पहले 6 दिन यानी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें वर्ल्ड चैम्पियन श्रीलंका और वेस्टइंडीज को क्वालिफायर टीमों से भिड़ना होगा। उसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाबले शुरू होंगे।

2 min read
t20_world_cup_2022.png
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2022

t20 world cup 2022 all team squads: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 16 में से आधी टीमों ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सुपर 12 की 8 में से 5 टीमें अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी है। वहीं पहले राउंड में शामिल 8 टीमों में से सिर्फ तीन ने ही अपनी टीम का ऐलान किया है। इस वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें से 8 रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं अन्य चार टीमें पहले राउंड की परफॉर्मेंस के आधार पर अपनी जगह बनाएगी। तो आइए एक नज़र डालते हैं इन सभी टीमों के स्क्वॉड पर -

पहला राउंड -
पहले राउंड में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड, यूएई, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इनमें से तीन टीमें ही ऐसी है जिन्होंने अभी तक अपने 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है।

ग्रुप ए -
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, निकोल लॉफ़्टी ईटन, जान फ़्रीलिंक, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, तांगेनी, लुंगमेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बिरकेनस्टॉक , लोहान लौवरेंस, हेलो या फ्रांस।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, स्टीफ़न मायबर्ग, तेजा निदामानुरु , मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह

श्रीलंका: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

यूएई: अभी तक घोषित नहीं किया गया है

ग्रुप बी -
वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ

आयरलैंड: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

स्कॉटलैंड: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

जिम्बाब्वे: अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

सुपर 12 -
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
रिजर्व: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन, नसुम अहमद
रिजर्व: शोरफुल इस्लाम, शाक महेदी हसन, ऋषद हुसैन, सौम्य सरकार

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स।
रिजर्व: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, ट्रिस्टन शम्सी ठूंठ।
रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ।

न्यूजीलैंड:
अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

पाकिस्तान:
अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

अफगानिस्तान: अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

Updated on:
15 Sept 2022 02:59 pm
Published on:
15 Sept 2022 02:55 pm