18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने की दहलीज पर दीप्ति शर्मा, दुनिया की शीर्ष गेंदबाज बनने से एक कदम दूर

Deepti Sharma ने बुधवार को एक विकेट लेकर झूलन गोस्‍वामी के विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब वह इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 18, 2026

Deepti Sharma Record

भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा। (फोटो सोर्स: BCCIWomen)

Deepti Sharma Record: भारतीय स्‍टार तेज गेंदबाज दीप्ति शर्मा विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच गई है। अब वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। बुधवार को उन्‍होंने नीदरलैंड के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड का एक विकेट चटकाया। जबकि इससे पहले मुकाबले में पाकिस्‍तान के खिलाफ उन्‍होंने पांच विकेट हॉल लिया था।

झूलन गोस्‍वामी का रिकॉर्ड तोड़ने से एक विकेट दूर

नीदरलैंड के खिलाफ एक विकेट लेते ही दीप्ति शर्मा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा 355 विकेट लेने के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब भारत का विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अगला मुकाबला 21 जून साउथ अफ्रीका से है, जिसमें वह इस रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त कर सकती हैं। महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज इंग्‍लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट हैं, जिनके नाम 332 विकेट दर्ज हैं।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीदेशकुल विकेट
1झूलन गोस्वामीभारत355
2दीप्ति शर्माभारत355
3कैथरीन साइवर-ब्रंटइंग्लैंड335
4एलिस पेरीऑस्ट्रेलिया332
5सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड327
6शबनीम इस्माइलदक्षिण अफ्रीका318

भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने बुधवार को हेडिंग्ले में नीदरलैंड को 95 रन से शिकस्‍त दी। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 70 गेंदों पर 115 रन की साझेदारी की।

शेफाली 38 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी की। मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से कैरोलिन डी लैंग ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। हीथर सीगर्स ने 16 गेंदों में 21 रन तो बैबेट ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सकी। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट, शेफाली वर्मा ने 3 विकेट, नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट और दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लिया।