2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abhishek Sharma ने 25 गगनचुंबी छक्कों के साथ गेंदबाजों की जमकर बनाई रेल, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, जानें कहां किया ये ‘करिश्मा’

Abhishek Sharma: इंग्‍लैंड और जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा एक वनडे डिस्ट्रिक्‍ट मैच में गेंदबाजों की जमकर रेल बनाई है। उन्‍होंने महज 91 गेंदों पर 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्कों के साथ 233 रन ठोके हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 02, 2026

Abhishek Sharma, Abhishek Sharma Double Century,

अभिषेक शर्मा (फोटो- IANS)

Abhishek Sharma Double Century: भारतीय विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब में एक वनडे डिस्ट्रिक्ट मुकाबले में गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी है। आयरलैंड, इंग्‍लैंड और जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अभिषेक ने स्‍थानीय गेंदबाजों पर जैसे अपना सारा गुस्‍सा निकाल दिया। उन्होंने तरणतारण पुरुष सीनियर टीम के खिलाफ महज 91 गेंदों का सामना करते हुए 250 से ऊपर के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 233 रनों की विस्‍फोटक पारी खेली है। उन्‍होंने अपनी इस पारी के दौरान 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के उड़ाते हुए विपक्षी गेंदबाजों को जमकर कूटा है।

अभिषेक शर्मा ने क्रीज पर उतरते ही मचाया धमाल

पंजाब में वनडे डिस्ट्रिक्ट मुकाबले में क्रीज पर उतरते ही अभिषेक शर्मा का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्‍होंने एक छोर से बेहद आक्रामक अंदाज में मैदान के चारों ओर बड़े-बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। इस दौरान उन्‍होंने विपक्षी टीम के किसी गेंदबाज को संभलने का मौका नहीं दिया। उनके सामने सभी बॉलर बेबस नजर आए। अभिषेक ने महज 91 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 25 छक्कों की मदद से 233 रन की बड़ी पारी खेली। उन्‍होंने 210 रन बाउंड्री से बनाए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्‍होंने लगभग हर दूसरी बॉल को बाउंड्री के पार भेजा।

अभिषेक में एक बार फिर दिखी रनों की भूख

बता दें कि भारतीय टीम के साथ अपने पिछले तीन दौरों पर अभिषेक शर्मा के बल्‍ले से बड़ी पारी नहीं आ रही थी, जिसके बाद भारतीय टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे। लेकिन, वनडे डिस्ट्रिक्‍ट मैच में ही सही, लेकिन एक बार फिर उन्‍होंने यह साबित कर दिया है कि उनमें रनों की भूख कम नहीं हुई है। अभिषेक की इस पारी को घरेलू क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक माना जा सकता है।

जिम्बाब्वे दौरे पर रनों के लिए तरसे

अभिषेक शर्मा को टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। आईपीएल हो या अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट दोनों जगह उनकी बल्‍लेबाजी से हर कोई वाकिफ है। लेकिन, पिछले कुछ समय से वह अपनी फॉर्म के लिए तरस रहे हैं। हाल ही में खत्‍म हुई जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उनका बल्‍ला पूरी तरह से खाखोश रहा। तीन मैचों की सीरीज में वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशन मैचों में भी वह उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भारत की अगली टी20 सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 में अभिषेक के बल्‍ले से 59 रन की पारी को छोड़कर वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। अब इस विस्‍फोटक पारी से अभिषेक का कॉन्फिडेंस जरूर बढ़ा होगा। भारतीय टी20 टीम का अगला असाइनमेंट 6 अक्‍टूबर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगा। पांच मैचों की उस सीरीज में उनसे फैंस को बड़ी उम्‍मीद होगी।