2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: सूर्यवंशी-ईशान की टीम खेलेगी प्लेऑफ, लेकिन रजत पाटीदार की टीम मिली सीधे सेमीफाइनल में एंट्री, जानें कैसे

Duleep Trophy 2026 Format: दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट में रजत पाटीदार (सेंट्रल जोन), ईशान किशन (ईस्ट जोन) और ऋतुराज गायकवाड़ (वेस्ट जोन) कप्तानी करते नजर आएंगे। जानिए दलीप ट्रॉफी का पूरा फॉर्मेट और सेमीफाइनल का समीकरण।
2 min read
Google source verification
Duleep Trophy 2026 Schedule

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन (फोटो- IANS)

Duleep Trophy 2026 Schedule: दलीप ट्रॉफी 2026 में सेंट्रल जोन की अगुवाई रजत पाटीदार करेंगे, जबकि ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ को वेस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है। 23 अगस्त से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है, जिसका खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार क्रिकेटर वाली टीम प्लेऑफ खेलेगी, जबकि रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चलिए समझते हैं कि ऐसा क्यों हुआ है।

6 टीमें टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

इस टूर्नामेंट में ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के अलावा सेंट्रल जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ-ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन को प्लेऑफ मैच खेलना होगा, जबकि सेंट्रल जोन और साउथ जोन की टीमें सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। प्लेऑफ से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो सेंट्रल जोन और साउथ जोन का सामना करेंगी।

कैसे सेमीफाइनल में पहुंची सेंट्रल जोन

अब चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा समीकरण क्यों बना और सेंट्रल जोन व साउथ जोन की टीमें सीधे सेमीफाइनल में कैसे पहुंचीं। आपको बता दें कि दलीप ट्रॉफी की पूर्व फाइनलिस्ट टीमों को सीधे सेमीफाइनल में जगह दी जाती है, बाकी चार टीमें प्लेऑफ के जरिए अंतिम चार में पहुंचती हैं। दलीप ट्रॉफी 2025 में साउथ जोन को हराकर सेंट्रल जोन ने खिताब जीता था, यही वजह है कि सेंट्रल जोन और साउथ जोन सीधे सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

टूर्नामेंट में कुल 5 मैच होंगे। इसके पहले मुकाबले में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, तो वहीं दूसरे मुकाबले में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से होगा। इन दोनों मुकाबलों को जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जहां उनका इंतजार सेंट्रल जोन और साउथ जोन कर रही होंगी। पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन की भिड़ंत प्लेऑफ की विनर टीम से होगी, जबकि दूसरे प्लेऑफ की विनर टीम साउथ जोन से भिड़ेगी।

ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, सेट्रल जोन और वेस्ट जोन ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सेंट्रल जोन की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे तो रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन संभालेंगे और वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान होंगे। वेस्ट जोन की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जहां शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया है। नॉर्थ-ईस्ट जोन ने अपने कप्तान और उपकप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग