
भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Photo - ESPN)
Jasprit Bumrah ruled out of Sri Lanka Tour: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के भारत के अभियान को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह अनफिट होने के चलते श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरुआती जांच के बाद भी बाएं घुटने में तकलीफ महसूस हुई। उन्हें पूरी तरह फिट होने की सलाह दी गई है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ ये सीरीज 15 अगस्त से शुरू होनी थी।
टीओआई की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं, जब खिलाड़ियों की जल्दबाजी में टीम में वापसी करा दी जाती है और फिर नुकसान को देखते हुए बाहर कर दिया जाता है। खासकर आप बुमराह के साथ आप दोबारा रिस्क नहीं ले सकते। इसलिए उनका पूरी तरह से फिट होना ही एकमात्र लक्ष्य है और इस साल अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
एशियन गेम्स के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत न्यूजीलैंड का दौरा और भारती में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी है। बुमराह को उनकी फिटनेस की शर्ता के आधार पर ही श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इंजर्ड हो गए थे और आखिरी वनडे भी नहीं खेल पाए थे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने जसप्रीत बुमराह को घुटने में परेशानी के चलते इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंत बढ़ गई थी। उन्हें पिछले महीने ही इंजेक्शन दिया गया था। हालांकि, बुमराह को अब पूरी तरह फिट होने में समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि कोलंबो में दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें फिट करने को लेकर चर्चा भी हुई है, लेकिन सीओई की मेडिकल टीम उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।
बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अहम हिस्सा है। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज और अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम मौजूदा चक्र की पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। ऐसे में अब उसके लिए हर सीरीज अहम है।
Updated on:
02 Aug 2026 02:51 pm
Published on:
02 Aug 2026 02:23 pm
