
भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)
Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy: भारत के टी20 इंटरनेशनल उप-कप्तान तिलक वर्मा को रविवार को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय वाली साउथ जोन टीम का कप्तान बनाया गया। यह ट्रॉफी 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेली जाएगी। आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई का टीम का उपकप्तान बनाया गया है। जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को टीम का हेड कोच बनाया गया है।
बता दें कि तिलक हाल ही में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराने वाली भारत की टी20 टीम का हिस्सा थे। चयन समिति की मीटिंग आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सना सतीश बाबू ने बुलाई थी। आंध्र के पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर आरवी चंद्रमौली प्रसाद ने सिलेक्शन पैनल को हेड किया, जिसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, हैदराबाद, गोवा, पांडिचेरी और केरल जैसे सभी सात साउथर्न स्टेट यूनिट्स के रिप्रेजेंटेटिव मीटिंग में मौजूद थे। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के के हिमतेजा जैसे होनहार प्लेयर्स को शामिल किया गया है।
इंडिया ए का हिस्सा रहे शेख रशीद और गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजराना भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। तमिलनाडु के एन जगदीसन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया है। लेफ़्ट आर्म स्पिनर तनय त्यागराजन और लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि के साई तेजा, त्रिपुराना विजय, विद्वत कवरप्पा और एमडी निदेश तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पिछले एडिशन में फाइनल में पहुंचने की वजह से साउथ जोन की टीम सीधे सेमीफाइनल खेलेगी। ये मुकाबला 30 अगस्त से सीईओ के ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में साउथ जोन का सामना क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। दिलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा।
तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन (विकेट कीपर), करुण नायर, तनय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, केसाई तेजा, टी विजय, विद्वत कवरप्पा, अमन खान, और एमडी निदेश।
Updated on:
02 Aug 2026 03:41 pm
Published on:
02 Aug 2026 03:22 pm
