2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA W vs PAK W: जब आप सो रहे थे… तब पिट रही थी पाकिस्तान की टीम, भारत के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट से रौंदा

SA W vs PAK W Match Highlights: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भी पाकिस्‍तान को हार का सामना करना पड़ा है। देर रात तक बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट से जीत दर्ज की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 18, 2026

SA W vs PAK W Match Highlights

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्‍तान मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

South Africa Women vs Pakistan Women Match Highlights: एनरी डर्कसन के अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने बुधवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान को दो विकेट से रौंदा है। इसके साथ ही उसने आईसीसी विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। जबकि पाकिस्‍तान की ये दूसरी हार है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने उसे 64 रन से हराया था। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। साउथ अफ्रीका ने आठ विकेट खोकर 19 गेंद शेष रहते 127 रन का टारगेट हासिल कर लिया।

ग्रुप ए में पांचवें पायदान पर पहुंची पाकिस्‍तान

आईसीसी महिला विमेंस वर्ल्‍ड 2026 में इस हार के साथ पाकिस्‍तान की महिला टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल बगैर खाता खोले -2.263 के नेट रन रेट के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि साउथ अफ्रीका की टीम दो मैच में एक जीत के बाद दो अंक के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस ग्रुप में भारत की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर चार अंक के साथ टॉप पर है।

कप्‍तान फातिमा सना का अर्धशतक गया बेकार

पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने महज 14 रन के स्‍कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए। लेकिन, इसके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पाकिस्‍तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी।

कप्‍तान फातिमा सना ने 38 गेंदों पर छह चौके और दो छक्‍कों की मदद से 55 रन की पारी खेली तो तुबा हसन ने 23 रन बनाए। पाकिस्‍तान की 7 बल्‍लेबाज ऐसी रहीं, जो दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सकीं।

एनरी डर्कसन ने जड़ा अर्धशतक

127 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। उसने महज 11 के स्‍कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए लौरा वॉलवार्ट और एनरी डर्कसन के बीच 42 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद नियमित विकेट गिरते रहे, लेकिन इसके बावजूद जैसे-तैसे साउथ अफ्रीका 16.5 ओवर में 127 रन बनाकर जीत गई।

एनरी ने 35 बॉल पर 52 रन और नादिन डी क्लार्क ने 28 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान की ओर फातिमा सना ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 2.5 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लेकिन, उनकी कोशिशें पाकिस्‍तान को दो बार की विमेंस T20 वर्ल्ड कप रनर-अप के खिलाफ हार से बचाने के लिए काफी नहीं थीं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग