2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबर आजम ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास, इमरान खान और मिस्बाह-उल-हक के बाद हासिल किया बड़ा मुकाम

Babar Azam 150th Match as Captain: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में उतरते ही बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है। यह उनका बतौर कप्‍तान 150वां अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबला है। इमरान खान और मिस्‍बाह उल हक के बाद वह इस मुकाम को हासिल करने वाले तीसरे पाकिस्‍तानी कप्‍तान बन गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 02, 2026

Babar Azam 150th Match as Captain

पाकिस्‍तान टीम के कप्‍तान बाबर आजम। (फोटो सोर्स: IANS)

Babar Azam 150th Match as Captain for Pakistan: वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्‍पेन के क्‍वींसलैंड ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में बारिश की वजह से पहले टॉस में देरी हुई और फिर 9.5 ओवर ही फेंके गए थे कि फिर से बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया। इस मैच में विंडीज ने अपनी पहली पारी में लंच तक एक विकेट खोकर 49 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। ब्रैंडन किंग 33 और कावेम हॉज बगैर खाता खोले खेल रहे हैं। भले ही बाबर आजम इस मैच में टॉस नहीं जीत सके, लेकिन उन्‍होंने एक खास उपलब्धि जरूर हासिल की है।

150 मैचों में कप्‍तानी करने वाले तीसरे पाकिस्‍तानी कप्‍तान बने

बता दें कि बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्‍तान टेस्ट टीम की कमान संभाली है। क्‍वींसलैंड ओवल में बतौर कप्‍तान यह उनका 150वां ऑल ओवर इंटरनेशनल मुकाबला है। इसके साथ ही वह इस मुकाम को हसिल करने वाले तीसरे पाकिस्‍तानी खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे पहले पाकिस्‍तान को 1992 का विश्‍व कप जिताने वाले इमरान खान ने यह मुकाम हासिल किया था। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के लिए कुल 187 मैचों में कप्‍तानी की। इसके बाद मिस्बाह उल हक ने 2008 से 2017 के बीच 151 मैचों में पाकिस्‍तान की कमान संभाली। बाबर आजम दो और मैचों में कप्‍तानी करते ही मिस्‍बाह का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

पहले मैच में 90 रनों से हारा था पाकिस्‍तान

सीरीज में 1-0 से पिछड़ी हुई पाकिस्‍तान को क्‍लीन स्‍वीप से बचने और सीरीज बराबर करने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना जरूरी है। पहले टेस्‍ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्‍ट की पहली पारी में 311 रन बनाने वाली विंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 181 रन बनाकर पाक टीम के सामने 211 रन लक्ष्‍य रखा और सिर्फ 120 रन पर समेटते हुए शानदार जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्‍तान), सलमान आगा, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, साजिद खान, अवैस जफर, मोहम्मद अली और उबैद शाह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

तेजनरेन चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, आमिर जंगू, शाई होप (विकेटकीपर), कावेम हॉज, रोस्टन चेज़ (कप्‍तान), जस्टिन ग्रीव्स, केमर रोच, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन और जेडन सील्स।