क्रिकेट

T20 World Cup से बाहर हुईं ये 12 टीमें, पाकिस्तान समेत इन बड़ी टीमों का भी बिस्तर बंधा 

T20 World Cup 2024 Teams: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 ग्रुप स्‍टेज के सभी मैच अब समाप्‍त हो चुके हैं। अब सुपर-8 राउंड के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे। आइये आपको भी बताते हैं कि कौन से दिग्‍गज टीमें सुपर-8 से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

2 min read

T20 World Cup 2024 Teams:टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का ग्रुप स्‍टेज अब 40 मुकाबलों के साथ पूरा हो चुका है। अब सुपर-8 राउंड के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे। टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान, न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमों ने जहां निराश किया है तो वहीं यूएसए और अफगानिस्‍तान ने सुपर-8 में जगह बनाकर सबको चौंका दिया है। अब सुपर-8 के दो ग्रुप में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो-दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश है तो ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका है।

पाकिस्‍तान का बंधा बिस्‍तर

ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप में भारत और यूएसए ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के सुपर-8 चरण के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। जबकि पाकिस्‍तान के साथ कनाडा और आयरलैंड की टीमें टूनार्मेंट से बाहर हो गई हैं।

सिर्फ एक मैच हारने के बावजूद बाहर हुई स्‍कॉटलैंड

वहीं, ग्रुप बी की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलिया के साथ गतविजेता इंग्‍लैंड ने सुपर-8 के लिए क्‍वालीफाई किया है। शानदार प्रदर्शन करने वाली स्‍कॉटलैंड सिर्फ एक मैच हारकर भी बाहर हो गई है। इस ग्रुप बाहर होने वाली अन्‍य दो टीम नामीबिया और ओमान हैं।

न्‍यूजीलैंड जैसी दिग्‍गज टीम भी हुई बाहर

अब बात करते हैं टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के सी ग्रुप की, जिसमें अफगानिस्‍तान, वेस्‍टइंडीज, न्‍यूजीलैंड, युगांडा और पापुआ न्‍यू गिनी जैसी टीमें थीं। इस ग्रुप में अफगानिस्‍तान और विंडीज ने सुपर-8 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया। जबकि न्‍यूजीलैंड के साथ युगांडा और पापुआ न्‍यू गिनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

श्रीलंका भी नहीं बना सकी सुपर-8 में जगह

अंत में देखते हैं ग्रुप डी की स्थिति कैसी है? इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका के साथ बांग्‍लादेश ने सुपर 8 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। जबकि श्रीलंका जैसी बड़ी टीम के साथ नेपाल और नीदरलैंड भी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से बाहर हो गई है।

Also Read
View All

अगली खबर