क्रिकेट

PAK vs SL: अगर आज बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का मैच, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

Pakistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर उसकी सेमीफाइनल की उम्‍मीदों का धुंधला कर दिया है। अब सबकुछ पाकिस्‍तान बनाम श्रीलंका मुकाबले पर टिका है। अगर ये मैच बारिश से रद्द होता है तो सेमीफाइनल का टिकट किसे मिलेगा?
2 min read
Feb 28, 2026
Pakistan vs Sri Lanka
श्रीलंका और पाकिस्तान को आईसीसी ने दिये 3.48 करोड़ रुपये (Photo- IANS)

Pakistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम ने कीवी टीम के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने मात्र 3 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हारी हुई बाजी को पलट दिया। इस हार के साथ ही न्‍यूजीलैंड की सीधे सेमीफाइनल पहुंचने की उम्‍मीदों पर पानी फिर गया है। अब सबकुछ आज 28 फरवरी को पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच पर टिका है। अगर ये मैच बारिश से धुलता है तो फिर कौन सी टीम सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेगी?

दो मैच चढ़ चुके बारिश की भेंट

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। लेकिन, श्रीलंका में बारिश की वजह से अब तक दो मुकाबले रद्द हो चुके हैं। पल्‍लेकेले में 17 फरवरी ग्रुप स्‍टेज में आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, सुपर-8 स्‍टेज में 21 फरवरी को कोलंबो आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड मुकाबला भी बिना कोई गेंद फेंके बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था।

आज 28 फरवरी को पाकिस्‍तान और श्रीलंका का मुकाबला पल्‍लेकेले में खेला जाना है। इस मैच के दौरान बारिश के आसार नहीं है, लेकिन यहां का मौसम कब पलटी मार जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

…तो पाकिस्‍तान हो जाएगा बाहर

अब सवाल ये है कि पाकिस्‍तान और श्रीलंका का मैच अगर बारिश से धुलता है तो पाकिस्‍तान या न्‍यूजीलैंड कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। अगर ये मैच बारिश से धुलता है तो न्‍यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी, क्‍योंकि उसके तीन अंक हैं, जबकि पाकिस्‍तान का सिर्फ एक अंक है। ऐसे में पाकिस्‍तान का टी20 वर्ल्‍ड कप अभियान खत्‍म हो जाएगा।

इंग्‍लैंड ने न्‍यूजीलैंड को हराकर पाकिस्‍तान को दिया नया मौका

बता दें कि इंग्‍लैंड ने शुक्रवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर पाकिस्तान को एक नया मौका दिया। पाकिस्तान आज अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्‍लेबाजी करते हुए लगभग 65 रन से जीत दर्ज करता है या लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में मैच जीतना है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकता है। हारने या इससे कम अंतर से जीतने पर न्‍यूजीलैंड की टीम क्‍वालीफाई कर जाएगी।

Updated on:
28 Feb 2026 08:54 am
Published on:
28 Feb 2026 08:54 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला