
मैच से पहले राष्ट्रगान गाती पाकिस्तान की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
Pakistan Semi final Scenario: इंग्लैंड ने शुक्रवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की है, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने की पाकिस्तान की उम्मीद जग गई है। टूर्नामेंट में पहले मजबूत टीमों के खिलाफ संघर्ष करने के बाद पाकिस्तान को अपना अभियान को जिंदा रखने के लिए दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना पड़ा। उन्हें न्यूजीलैंड को हराने के लिए इंग्लैंड की जरूरत थी। हैरी ब्रूक और उनकी टीम ने सिर्फ तीन गेंदें बाकी रहते टारगेट को हासिल कर पाकिस्तान को एक नया मौका दिया है।
न्यूजीलैंड ने ज्यादातर मैच में दबदबा बनाए रखा, लेकिन विल जैक्स (32) और रेहान अहमद (19) के आखिरी तीन ओवरों में आए शानदार रनों ने खेल का पासा पलट दिया, जिससे सुपर-8 स्टेज जीत के साथ खत्म हुआ। पाकिस्तान अब अपने आखिरी सुपर 8 मैच में श्रीलंका का सामना करेगा, जिसमें उसे न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पार करने के लिए एक बड़ी जीत की दरकार होगी। अभी न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.390 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है।
पाकिस्तान अगर आज पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे श्रीलंका के खिलाफ लगभग 65 रन से जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है तो उसे 13 ओवर के अंदर मैच जीतना होगा। लेकिन, पहली पारी के स्कोर के बाद समीकरण थोड़े बदल सकते हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। टीम के लिए टिम सीफर्ट 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन, फिन एलन ने 19 गेंदों में 29 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने 4 ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। वहीं, विल जैक्स ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। रेहान अहमद भी न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल रहे।
न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 117 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी और जीत दूर जाती हुई दिख रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत दिला दी। विल जैक्स ने पारी के 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ 22 रन बनाए और यहीं से पूरा मुकाबला पलट गया। वहीं, रेहान ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने 19 रन देकर 3 विकेट निकाले।
Published on:
28 Feb 2026 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
