28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर हम जीत जाते तो… सेमीफाइनल का टिकट हाथ से फिसलने पर कुछ इस तरह छलका मिचेल सेंटनर का दर्द

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की न्‍यूजीलैंड की उम्मीदें अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मुकाबले पर टिकी हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ जीता हुआ मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर काफी निराश दिखे। उन्‍होंने कहा कि अगर हम जीत जाते तो यह आसान हो जाता।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 28, 2026

Mitchell Santner

इंग्‍लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद निराश न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर। (फोटो सोर्स: IANS)

इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में इंग्लिश टीम एक समय पर हार की तरफ बढ़ रही थी और कीवी टीम सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई करती नजर आ रही थी, लेकिन अंत में विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए बाजी को पलट दिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने इन दोनों बल्लेबाजों की जमकर सराहना की तो वहीं, न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर काफी निराश नजर आए। उन्‍होंने कहा कि अगर हम जीत जाते तो यह आसान हो जाता।

'अगर हम जीत जाते तो…'

सेंटनर ने मैच के बाद कहा कि यह कड़ा और अच्छा मुकाबला था। जिस तरह से इंग्लैंड ने चेज किया और फिर जिस तरह से विल जैक्स और रेहान अहमद ने फिनिशिंग टच दिया, वह अच्छी बैटिंग थी। सेमीफाइनल का टिकट हाथ से फिसलने को लेकर उन्‍होंने कहा कि अगर हम जीत जाते तो यह आसान हो जाता। लेकिन, हमने काफी अच्छा गेम खेला। बैट और बॉल दोनों से ऐसे पल थे, जिन्हें आप शायद पीछे मुड़कर देख सकते हैं और गेम की हार को थोड़ा बदल सकते हैं। लेकिन, इंग्लैंड और उनके खेलने के तरीके को क्रेडिट जाता है।

'हम 170 तक आसानी से पहुंच सकते थे'

वह खास तौर पर किन पलों पर ध्यान देना चाहते हैं? इस सवाल पर मिचेल ने कहा कि हमने आखिरी कुछ ओवरों को टारगेट करने के लिए एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म बनाया और फिर वहां कुछ हार गए। हम बस 160 तक ही पहुंच पाए, जबकि आसानी से 170 तक पहुंच सकते थे।

'हम शायद कल मैच देखेंगे'

वहीं, रेहान की बल्‍लेबाजी को लेकर मिचेल ने कहा कि उन्‍होंने पिछले कुछ सालों में बैट से अपनी क्लास दिखाई है और वह स्पिन का बहुत अच्छा प्लेयर है। वह उस विकेट पर सच में परेशान नहीं था। मुझे लगता है कि जैक्सी के साथ उसकी पार्टनरशिप शानदार थी। पाकिस्‍तान बनाम श्रीलंका मैच को लेकर उन्‍होंने कहा कि हम शायद कल मैच देखेंगे।

हैरी ब्रूक ने की रेहान और जैक्‍स की तारीफ

सुपर-8 राउंड के लगातार तीसरे मैच में मिली जीत से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि हमने नेट्स में रेहान को देखा है कि वह क्या कर सकते हैं। रेहान बहुत ही अच्छा खेले और उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर जीत को न्यूजीलैंड से छीन लिया। विल जैक्स ने चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जो सबसे ज्यादा है। इसी कारण जैक्स अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं।