क्रिकेट

टैमी ब्यूमोंट ने किया 17 साल के इंटरनेशनल करियर से संन्‍यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मुकाबला

Tammy Beaumont retirement: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट के बाद इंग्लैंड की विकेटकीपर बैटर अपने शानदार करियर को अलविदा कह देंगी। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक टेस्ट के बाद इंग्लैंड की बैटर रिटायर हो जाएंगी।
2 min read
Jul 08, 2026
Tammy Beaumont retirement
शतक लगाने के बाद बल्‍ला उठातीं टैमी ब्यूमोंट। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Tammy Beaumont retirement announcement: इंग्‍लैंड की महान खिलाड़ी टैमी ब्यूमोंट करीब 17 साल के अपने इंटरनेशनल करियर से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी है। वह भारत के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेलेगी। 35 वर्षीय टैमी के नाम वनडे में 12 शतक दर्ज हैं। वह तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल शतक जड़ने वाली सिर्फ दो इंग्लिश महिलाओं प्‍लेयर्स में से एक हैं। 2017 में उन्‍हें इंग्लैंड के घरेलू मैदान पर आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत के दौरान उम्‍दा प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था।

17 साल तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान की बात

टैमी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा कि करीब 17 साल तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान की बात है। जब मैं बहुत छोटी लड़की थी, तभी मुझे क्रिकेट से प्‍यार हो गया था। मुझे पता था कि इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना एक मुश्किल ऑप्शन है। यह सोचकर मुझे बहुत खुशी होती है कि कितनी लड़कियों और लड़कों को इससे प्रेरणा मिली है और हमारे देश में यह खेल कितना आगे बढ़ गया है।

10 से 13 जुलाई के बीच खेला लॉर्ड्स टेस्‍ट

उन्‍होंने आगे कहा कि हम हमेशा अगली पीढ़ी के लिए कैप को आगे ले जाना चाहते थे और अब वह समय आ गया है कि मैं यह इंग्लैंड के खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को सौंप दूं। लॉर्ड्स में हमारा पहला विमेंस टेस्ट एक ऐसे करियर को अलविदा कहने का सही मौका लगता है, जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच लॉर्ड्स में ये टेस्‍ट 10 से 13 जुलाई के बीच खेला जाना है।

टैमी ब्‍लूमोंट का अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर

टैमी ब्‍लूमोंट के अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्‍होंने 4 नवंबर 2009 को इंग्‍लैंड के लिए वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अपना इंटरनेशन डेब्‍यू किया था। इसके एक पांच दिन बाद ही उन्‍होंने विंडीज के खिलाफ अपन टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया। इसके चार साल बाद उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया।

टैमी ने 11 टेस्‍ट की 18 पारियों में 34 के औसत से कुल 612 रन बनाए। वहीं, वनडे इंटरनेशनल में उन्‍होंने कुल 140 मुकाबले खेले, जिनकी 130 पारियों में उन्‍होंने 40.5 के औसत से 4738 रन बनाए। उन्‍होंने करीब 17 साल लंबे अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 109 मैचों की 93 पारियों में 110.09 के स्‍ट्राइक रेट से 1975 रन बनाए।

Updated on:
08 Jul 2026 07:41 pm
Published on:
08 Jul 2026 07:18 pm