क्रिकेट

हेड कोच गौतम गंभीर ने टी20 और वनडे के लिए चुने अलग-अलग कप्तान? जानें श्रीलंका दौरे पर किसे मिलेगी कमान

Team India Captaincy: गौतम गंभीर आगामी श्रीलंका दौरे से अपनी कोचिंग की शुरुआत करेंगे। जहां भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसी बीच एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि गौतम गंभीर सीमित ओवर के दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्‍तान चाहते हैं।

2 min read

Team India Captaincy: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत की जीत के बाद राहुल द्रविड़ का हेड कोच पद कार्यकाल खत्‍म होने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त करने का ऐलान किया है। फिलहाल भारतीय युवा टीम जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर है। ऐसे में गौतम गंभीर आगामी श्रीलंका दौरे से अपनी कोचिंग की शुरुआत करेंगे। जहां भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसी बीच एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि गौतम गंभीर सीमित ओवर के दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्‍तान चाहते हैं।

केएल राहुल को वनडे तो हार्दिक पांड्या को टी20 की कप्‍तानी

दरअसल, स्पोर्ट्स तक ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के बाद खुलासा किया है कि गौतम गंभीर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को वनडे तो हार्दिक पांड्या को टी20 की कप्‍तानी सौंप सकते हैं। बता दें कि ये दोनों ही खिलाड़ी पूर्व में भी टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। इन दोनों के पास आईपीएल में भी कप्तानी का अनुभव है। 

हार्दिक पांड्या को नहीं मिलेगा ब्रेक 

रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित शर्मा के टी20 से रिटायरमेंट के बाद हार्दिक पांड्या को श्रीलंका दौरे पर आराम नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि श्रीलंका सीरीज के लिए चयनकर्ता इसी हफ्ते के अंत तक टीम की घोषणा कर देंगे। अब देखने वाली बात ये होगी कि गौतम गंभीर के हेड कोच बनने और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित-विराट को आराम देने की ये है वजह

बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम देने की प्रमुख वजह ये है कि दोनों को आगे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है और साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हिस्‍सा लेना है। क्‍योंकि हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ये पुष्टि कर चुके हैं कि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

Published on:
11 Jul 2024 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर