क्रिकेट

न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट से पहले एक और बड़ा झटका, अब कप्तान भी चोट के चलते हुआ बाहर  

Tom Latham Ruled Out: न्यूजीलैंड की टीम खिलाडि़यों की चोट से जूझ रही है। एक दिन पहले जहां तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के बैक इंजरी के चलते जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से बाहर हुए थे तो वहीं अब नियमित टेस्ट कप्तान टॉम लैथम भी इस मैच से बाहर हो गए हैं।

less than 1 minute read
Aug 07, 2025
Tom Latham Ruled Out
न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान टॉम लैथम और कार्यवाहक कप्‍तान मिचेल सैंटनर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Tom Latham Ruled Out: न्यूजीलैंड की टीम को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से ठीक पहले एक और तगड़ा झटका लगा है। पहले तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के बैक इंजरी के चलते बाहर हुए। वहीं, नियमित टेस्ट कप्तान टॉम लैथम भी बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बताया जा रहा है कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज लैथम कंधे की चोट से नहीं उबर पाए हैं। लैथम रिहैब के चलते पहले टेस्ट से भी बाहर हो गए थे। दूसरे मैच में उनके खेलने की पूरी उम्‍मीद थी, लेकिन दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए। मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इस झटके की पुष्टि करते हुए इसे बेहद निराशाजनक बताया है।

रॉब वाल्टर ने कहा कि टॉम लैथम कड़ी मेहनत कर रहे थे और दूसरे टेस्ट के लिए अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन दुर्भाग्य से वह अपना फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए। वह मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। वह इस बात से बेहद निराश हैं और हमें उनका बहुत दुख है। पहले टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी करने वाले और टीम के 32वें टेस्ट कप्तान बने मिचेल सैंटनर दूसरे मैच में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।

बेवॉन जैकब्स टीम से जुड़े

ऑकलैंड एसेस के बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स को फील्डिंग और बैटिंग कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। 23 वर्षीय यह खिलाड़ी जोहान्सबर्ग में क्लब क्रिकेट खेल रहा था और कम समय में बुलावायो पहुंच गया।

शुक्र है कि बेवॉन जोहान्सबर्ग में ही था

वाल्टर ने कहा कि मैच की पूर्व संध्या पर टॉम के बाहर होने के कारण हमें तुरंत एक अतिरिक्त खिलाड़ी की जरूरत पड़ी। शुक्र है कि बेवॉन जोहान्सबर्ग में खेल रहा था और कम समय में बुलावायो पहुंच गया।

Published on:
07 Aug 2025 07:42 am
Also Read
View All
टीम इंडिया के टी20 कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने मचाया गदर, सूर्यकुमार यादव की टीम को चटाई धूल

Team India New Captain: सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर को लेकर दिया पहला रिएक्शन, कप्तानी छीने जाने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, टीम इंडिया के लिए दिया खास संदेश

डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, मैदान पर उतरते ही टूटेगा सचिन तेंदुलकर-शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड

विराट कोहली out, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मिला मौका, रोहित और हार्दिक को देना होगा फिटनेस टेस्ट