क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी से हारने वाली टॉप 6 टीमें, देखें भारत का स्थान

लीड्स में पारी के अंतर से हारने के बार ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ भारतीय टीम ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड कर लिया।

less than 1 minute read
Aug 29, 2021

लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पारी और 76 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह भारतीय टीम की पारी से टेस्ट क्रिकेट में 45वीं हार थी। पारी से टेस्ट हारने के मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट क्रिकेट में अब तक 44 बार पारी के अंतर से हारी चुकी है। वैसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा पारी से हारने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज है। इंग्लैंड की टीम अब तक टेस्ट क्रिकेट में 63 बार पारी के अंतर से टेस्ट मैच हार चुकी है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी से हारने वाली टॉप 6 टीमें
63 - इंग्लैंड
46- वेस्टइंडीज
45- इंडिया
44- आस्ट्रेलिया
43- बांग्लादेश
39- न्यूजीलैंड

तीसरे नंबर पर है भारतीय टीम
इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर इस सूची में वेस्टइंडीज का नाम है। वेस्टइंडीज की टीम अब तक टेस्ट क्रिकेट में 46 मैचों में पारी के अंतर से हार चुकी है। भारतीय टीम इस सूची में तीसरे स्थान पर है, जो अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 45 बार पारी के अंतर से हार चुकी है। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। जबकि 43 हार के साथ बांग्लादेश की टीम पांचवें नंबर पर है और 39 हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है।

Published on:
29 Aug 2021 09:11 pm
Also Read
View All
PBKS vs RR: वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर सस्पेंस बरकरार, अगर नहीं हुए फिट, तो यशसवी जायसवाल के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपन

IPL 2026 Playoff Scenario: मात्र दो मुक़ाबले जीतते ही ये दो टीमें बना लेंगी प्लेऑफ में जगह! कौन अगर- मगर में फंसा, पढ़ें पूरा समीकरण

IPL में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर करने वाली टॉप 5 टीमें, दिल्ली से पहले ये टीम थी टॉप पर; टूटा उनका शर्मनाक रिकॉर्ड!

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछा ऐसा सवाल; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

मिचेल स्टार्क की IPL 2026 में वापसी तय, इस मैच में खेलते हुए दिखेंगे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, कप्तान अक्षर पटेल किया कन्फ़र्म