
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के तीन मुख्य खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने अब तक काफी निराश किया है। ये तीनों ही खिलाड़ी अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में कोई खास जलवा नहीं दिखा पाए हैं। अगर चेतेश्वर पुजारा की 91 रनों की पारी छोड़ दी जाए तो। लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में रहाणे दोनों पारियों में केवल 28 रन का योगदान ही दे पाए। रहाणे लगातार रन बनाने में विफल हो रहे हैं। रहाणे की लगातार खराब फॉर्म पर अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने इशारों ही इशारों में कमेंट करते हुए उन्हें टीम से बाहर करने की सलाह दे दी है।
'भारतीय टीम को करने चाहिए बदलाव'
माइकल वान ने हाल दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि रहाणे टीम इंडिया के लिए एक बड़ा इशू बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने जिस तरह से डोमिनिक सिबले और जैक क्राउली भी इंग्लैंड की टीम के लिए सिर दर्द बन गए। उन्हें इंग्लैंड ने टीम से बाहर कर दिया था। इसी तरह भारत को भी अपनी टीम में बदलाव करना चाहिए। रहाणे ने भारत के लिए आखिरी शतक पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त सिडनी टेस्ट में लगाया था और उसके बाद से वो लगातार रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। अगर इंग्लैड दौर पर उनकी लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 61 रनों की पारी केा छोड़ दें तो वह अब तक पूरी सीरीज में रन बनाने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं।
बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं ये भारतीय बल्लेबाज
भारतीय टीम में इस वक्त अजिंक्य रहाणे ही नहीं विराट कोहली, ऋषभ पंत भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। रोहित शर्मा, केएल राहुल व चेतेश्वर पुजारा ने कुछेक मौकों पर रन बनाए हैं लेकिन लगातार परफॉर्म नहीं कर पा रहे। भारतीय बल्लेबाज फिलहाल रन बनाने के लिए के जूझ रहे हैं। इसका सबूत यह है कि टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में पहली पारी में 78 रन पर सिमट गई थी और फिर दूसरी में जूझते हुए 278 रन बनाए। दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्कोर 215 रन दो विकेट पर था, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने 63 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए।
Published on:
29 Aug 2021, 8:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.