क्रिकेट

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड 5वें वनडे में अंपायर्स से गया ‘ब्लंडर’, थर्ड अंपायर भी चूके, नियम टूटे

Umpire mistake in IND vs NZ 5th ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे 5वें वनडे में अंपायर्स से एक बड़ा 'ब्लंडर' हो गया। इस दौरान सबके सामने नियम टूट गया, लेकिन टीवी पर बैठे थर्ड अंपायर को भी पता नहीं चल सका। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिर क्‍या हुआ?
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 9:56 AM IST
Umpire mistake in IND vs NZ 5th ODI
भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: Cricinfo)

Umpire mistake in India vs New Zealand 5th ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच रविवार को माउंट माउंगानुई में पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। लेकिन, इस मैच के दौरान अंपायर्स से एक ऐसी बड़ी गलती हो गई, जो शायद ही कभी इंटरनेशनल मुकाबले में कभी किसी अंपायर से हुई हो। इतना ही नहीं टीवी पर बैठे थर्ड अंपायर भी इस गलती को नहीं पकड़ सके। जबकि सभी क्रिकेट फैंस ने इसे लाइव देखा। क्‍या आपको भी पता है कि ड्रिंक्‍स के बाद अंपायर से कौन सी गलती हुई? आइये आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अंपायर से ये बड़ी गलती हुई

दरअसल, ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अंपायर से ये बड़ी गलती हो गई। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने सिंगल लिया और नियमानुसार उन्हें अगले ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर होना चाहिए था। लेकिन, ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद श्रेयस अय्यर ने 15वें ओवर की पहली गेंद खेली। मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और वेन नाइट्स की गलती से ऐसा हुआ। इतना ही नहीं थर्ड अंपायर ने भी इसे मिस कर दिया।

121 के स्‍कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आधी भारतीय टीम 25 ओवर में 121 के स्‍कोर पर पवेलियन लौट गई है। भारतीय टीम को पहला झटका 23 के स्‍कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो 13 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरा विकेट 33 के स्‍कोर पर विराट कोहली के रूप में गिरा। उन्‍होंने 7 गेंदों पर 5 रन बनाए। फिर टीम इंडिया को तीसरा झटका 34 के स्‍कोर पर रुतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच 55 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी हुई। इस तरह भारत का चौथा विकेट श्रेयस के रूप में 86 के स्‍कोर पर गिरा, जो 26 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बना सके। इसके बाद 121 के स्‍कोर पर भारत को पांचवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। उन्‍होंने 55 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्‍के की सहायता से 46 रन की पारी खेली।

Updated on:
15 Nov 2026, 9:56 AM IST
Published on: