क्रिकेट

Under 19 World Cup 2026: हेनिल पटेल के ‘पंजे’ ने अमेरिका को 107 रन पर समेटा, सात बल्लेबाज नहीं पार कर पाये दहाई का आंकड़ा

अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने पांच विकेट झटके। वहीं, दीपेश देवेंद्रन, आरएस अम्ब्रिश, वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल को एक-एक विकेट मिला। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

less than 1 minute read
Jan 15, 2026
अंडर 19 वर्ल्ड कप का भारत और यूएसए के बीच खेला जा रहा है (photo - EspnCricInfo)

United States of America vs India, Under 19 world cup 2026: अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका (USA) के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने हेनिल पटेल की घटक गेंदबाजी की मदद से यूएसए को 107 रन पर ढेर कर दिया।

सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

अमेरिकी की टीम 35.2 ओवर में मात्र 107 रन पर ढेर हो गई। अमेरिकी बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई, जहां सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, ऋषभ शिम्पी और रित्विक अप्पीडी खाता तक नहीं खोल पाए। अमरिंदर गिल 1, अमोघ अरेपेल्ली 3, अदित कप्पा 5 और सबरीश प्रसाद 7 रन बनाकर आउट हुए।

हेनिल पटेल ने झटके पांच विकेट

अमेरिका की ओर से कुछ प्रतिरोध दिखाने वाले बल्लेबाजों में साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने 16-16 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। अदनित झाम्ब ने 18 रन बनाए, जबकि नीतीश सुदिनी ने टीम के लिए सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने कमाल दिखाया और 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन, आरएस अम्ब्रिश, वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल को एक-एक विकेट मिला, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Updated on:
15 Jan 2026 04:43 pm
Published on:
15 Jan 2026 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर