
Rishabh pant urvashi rautela controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच पिछले कुछ महीने से सोशल मीडिया वार छिड़ा हुआ है। दोनों नाम लिए बिना एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। मंगलवार को उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उर्वशी को हाथ जोड़कर सॉरी बोलते हुए देखा जा सकता था। माना गया कि वे ऋषभ पंत से मांफ़ी मांग रही हैं और इसके बाद लोगों ने एक के बाद एक सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया।
अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को सॉरी कहने वाली बात पर रिएक्ट किया है और पोस्ट शेयर कर इस पूरे वाकये पर सफाई दी है। उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनके सॉरी बोलने का मतलब ऋषभ पंत से नहीं था, बल्कि उन्होंने अपने फैंस को सॉरी बोला था। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इन दिनों ऑफिशियल न्यूज ऑर्टिकल्स और तथाकथित मीम्स पेज मूवी और टीवी शो की तुलना में अधिक स्क्रिप्टेड हैं। यह ‘सॉरी’ मेरे प्रशंसकों और खास लोगों के लिए था कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।'
दरअसल एक इंटरव्यू में उर्वशी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि, ' एक बार जब वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थीं, तब ‘मिस्टर RP’ मिलने के लिए आए थे। वो लॉबी में इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई और बाद में मुझे पता लगा। मेरे फोन में 17 मिसकॉल थे। लेकिन मैंने बाद में कहा कि जब आप मुंबई में आओगे, तब मिलेंगे और फिर हम वहां पर मिले भी, लेकिन तबतक मीडिया में चीज़ें आ चुकी थीं।
पहले भी उर्वशी और पंत को लेकर कई अफवाहें उड़ी हैं ऐसे में लोगों ने मिस्टर RP का मतलब ऋषभ पंत से ही निकाला। इसके बाद पंत के इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें लिखा था, 'कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मज़े के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और न्यूज़ में रह सकें। देखकर दुख होता है कि लोग कैसे फेम के लिए इतने भूखे हैं। मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है।'
इसके बाद उर्वशी ने पंत के इस पोस्ट का जवाब देते हुए कहा था 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग।' इसके नीचे उर्वशी ने लिखा, 'हैसटैग रक्षा बंधन मुबारक हो छोटू भैया। खामोश लड़की का फायदा न उठाएं।'