
Vaibhav Sooryavanshi reach Harare: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अपने अगले असाइनमेंट यानी जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 हार के बाद भारतीय टीम वापसी जिम्बाब्वे में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में सभी की नजरें एक बार फिर टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो कि सोमवार को ही कुछ टीममेट और स्टाफ के साथ हरारे पहुंचे हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इसका वीडिया अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से भारतीय दल का एयरपोर्ट पर पहुंचने का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी, अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई के साथ कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य नजर आ रहे हैं। रोस्टर में नए शामिल पेसर अशोक और बिश्नोई रिप्लेसमेंट के तौर पर आए हैं। वहीं, अन्य प्लेयर्स के जल्द ही हरारे पहुंचने की उम्मीद है।
बता दें कि इंग्लैंड वनडे सीरीज खेले श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशान किशन, शिवम दुबे, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव के जल्द टीम इंडिया से जुड़ने की उम्मीद है। फिलहाल ये अपडेट नहीं मि सका है कि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह कब तक टीम में शामिल होंगे।
भारतीय टी20 टीम की पिछली दो सीरीज को देखें, तो नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम पूरी तरह से असफल रही है। वह बतौर कप्तान 7 मैच में से देश के लिए एक भी नहीं जीत पाए हैं। ऐसे में टीम पर थोड़ा दबाव बढ़ जाता है, जिन्हें एक ऐसी टीम से हारने का खतरा है, जिसे छोटी टीम कहा जा सकता है, लेकिन हाल ही में वे अच्छी फॉर्म में हैं।
पहला टी20 - 23 जुलाई, हरारे
दूसरा टी20 - 25 जुलाई, हरारे
पहला टी20 - 26 जुलाई, हरारे
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर)।