क्रिकेट

रन लेते समय आया हर्ट अटैक, पिच पर गिर पड़ा खिलाड़ी, हुई मौत, Video वायरल

विकास नेगी नाम का यह शख्स पेशे से इंजीनियर था। वह रन लेने के लिए पिच के दूसरी तरफ दौड़े, लेकिन बीच में ही गिर गए। नेगी को गिरता देख विकेटकीपर सहित अन्य खिलाड़ी भी मदद के लिए उनकी तरफ दौड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

2 min read
ranji_trophy_.jpg

क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं हादसे भी होते हैं। क्योंकि यह खेल जितना रोमांचक और मजेदार है, उतना ही जानलेवा और खतरनाक भी। यह खेल अनिश्चितताओं का है। इसमें खिलाड़ियों को चोट लगना या स्लिप करने की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन कभी ये चोट जान पर भी बन आती है। जिससे मैदान में ही खिलाड़ियों की मौत हो जाती है। ऐसा ही कुछ नोएडा में रविवार को हुआ।

क्रिकेट खेलते समय एक खिलाड़ी मैदान पर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विकास नेगी नाम का यह शख्स पेशे से इंजीनियर था। वह रन लेने के लिए पिच के दूसरी तरफ दौड़े, लेकिन बीच में ही गिर गए। नेगी को गिरता देख विकेटकीपर सहित अन्य खिलाड़ी भी मदद के लिए उनकी तरफ दौड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विकास एक टेक कंपनी में काम करता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह नॉन स्ट्राइक पर था और दूसरे बल्लेबाज ने चौका जड़ा तो वह उस समय रन दौड़ने के लिए निकला। इसके बाद वह सामने वाले बल्लेबाज को शाबासी देने पहुंचा। दोनों ने ग्लव्स पंच किए और अपने-अपने छोर की तरफ निकल लिए। इसी दौरान विकास नेगी बीच पिच पर गिर पड़े। विपक्षी टीम के विकेटकीपर और गेंदबाज ने उनको संभाला। सभी खिलाड़ी उनके पास आए और उनकी जान बचाने की कोशिश की गई। जल्द ही उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले उनकी मौत हो गई।

पुलिस नेगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई और डॉक्टर्स ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विकास कोविड का शिकार थे, लेकिन स्वस्थ थे। खुद को फिट रखने के लिए वह अक्सर नोएडा और दिल्ली में क्रिकेट खेलते थे।

Published on:
10 Jan 2024 04:02 pm