क्रिकेट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती, उनके स्वास्थ्य को लेकर आई यह अपडेट

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद काबंली तबीयत बिगड़ने की वजह से ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती है। हालाकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Vinod Kambli

Vinod Kambli: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली तबीयत बिगड़ने की वजह से ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती है। हालाकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को उनके एक प्रशंसक ने शनिवार को भिवंडी शहर के काल्हेर इलाके में शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था।

कांबली का इलाज कर रहे डॉ. विवेक त्रिवेदी ने सोमवार को बताया है कि शुरुआत में उन्हें मूत्र संक्रमण और ऐंठन की शिकायत थी। हालाकि उनकी देखभाल कर रही मेडिकल टीम को कई परीक्षण के बाद उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमने का पता चला है। उन्होंने बताया कि विनोद कांबली की लगातार निगरानी की जा रही है। मेडिकल टीम मंगलवार को अतिरिक्त जांच करेगी। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल प्रभारी एस सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को अपनी चिकित्सा सुविधा में जीवन भर मुफ्त इलाज देने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि विनोद कांबली लंबे समय से सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह स्वास्थ्य को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उन्हें हाल ही में दिग्गज कोच रमाकांच आचरेकर की याद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ देखा गया था। कांबली को उस दौरान सचिन का हाथ पकड़कर भावुक होते हुए देखा गया था।

विनोद कांबली भारतीय टीम के प्रतिभावान क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच में क्रमश: 2477 और 1084 रन बनाए हैं। उन्होंने स्कूल स्तर पर सचिन तेंदुलकर के साथ ऐतिहासिक 664 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

Also Read
View All
वर्ल्ड कप में आप चांस नहीं ले सकते… गावस्कर बोले- संजू की जगह इस खिलाड़ी को बनाएं अभिषेक का ओपनिंग पार्टनर

PAK vs AUS: पाकिस्तानी गेंदबाज की ‘भट्टा’ बॉलिंग से नाराज़ हुए कैमरन ग्रीन, आउट होने के बाद गुस्से में किया ऐसा इशारा, देखें Video

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए बांग्लादेश ने खिलाड़ियों को खुश करने के लिए किया नए टूर्नामेंट का ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में छक्कों की बारिश के साथ बना T20i इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल, ध्वस्त हुए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: पांच विकेट लेने के बाद भी अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज

अगली खबर