क्रिकेट

विराट ने किया खुलासा धवन को खिलाना मेरी मजबूरी

विराट कोहली ने बताया कि क्यों केएल राहुल की जगह शिखर धवन को लिया

2 min read
Jan 10, 2018
Virat Kohli,Indian cricket board,Rohit Sharma,Indian opening batsman,Ajinkya Rahane,india vs south africa,

पहले टेस्ट मैच में मिली बुरी हार के बाद विराट कोहली ने कई खुलासे किए हैं। विराट ने कहा उन्होंने केएल राहुल की जगह शिखर धवन को इसलिए खिलाया क्योंकि शिखर एक बाएं हाथ का बल्लेबाज है। टीम में अगर बाएं हाथ का बल्लेबाज होता है, तो वह टीम के लिए अच्छा होता है। इससे गेंदबाजों को गेंद डालने में दिक्कतें होती हैं। सिर्फ इसी वजह से उन्होंने केएल राहुल की जगह शिखर धवन को खिलाया। विराट ने कहा कि टीम में अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज होते हैं, तो वह टीम के लिए फायदा करते हैं। साउथ अफ्रीका के पास दो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। दाएं और बाएं हाथ दोनों बल्लेबाजों की अलग-अलग क्वॉलिटी होती है। जो शॉट बाएं हाथ का बल्लेबाज खेल सकता है, वह दाएं हाथ का बल्लेबाज उतने अच्छे से नहीं खेल सकता।

यही नहीं विराट ने अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित शर्मा को खिलाने पर कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए मौका मिला क्योंकि रोहित का हाल ही में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रोहित ने पिछले कुछ मैचों में परफॉर्म किया उसे देखते हुए टीम में उन्हें जगह मिली। विराट ने कहा कि रोहित ने अपने आखिरी तीन टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। श्रीलंका के खिलाफ भी रोहित अच्छा खेले थे। इसलिए हमनें रहाणे की जगह रोहित को खिलाना बेहतर समझा।

बता दें कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में भारत पहले ही टेस्ट मैच में 72 रन से हार गया था। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सिर्फ 208 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 135 रन ही बना पाई। इन 135 रनों में भी अश्विन का सबसे बड़ा योगदान रहा। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले साउथ अफ्रीका के गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। फिलेंडर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहले टेस्ट मैच में सबसे अधिक 9 विकेट लिए।

Published on:
10 Jan 2018 10:36 am
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन