क्रिकेट

पाकिस्तानी दर्शकों ने फाइनल में लगाए सहवाग-सहवाग के नारे, देखें बेटे आर्यवीर संग बातचीत करते वीरेंद्र सहवाग का दिल छू लेने वाला वीडियो

Virender Sehwag viral posts: भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने बेटे आर्यवीर वीडियो कॉल पर बात की। इस वीडियो में काफी उत्‍साहित नजर आ रहे आर्यवीर ने बताया कि पापा में मैच के दौरान बहुत नर्वस था। मैंने यहां पाकिस्तानी दर्शकों सहवाग-सहवाग के नारे लगाते भी देखा। वीरेंद्र इस दिल छू लेने वाले वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 1:48 PM IST
Virender Sehwag chat with aaryavir
अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद बेटे आर्यवीर से बात करते वीरेंद्र सहवाग। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Virender Sehwag posts heartwarming video: पूर्व भारतीय विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया अंडर-19 टीम की एशिया कप जीतने के बाद बेटे आर्यवीर सहवाग के साथ अपनी वीडियो कॉल की एक दिल को छू लेने वाली क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। पूर्व ओपनर ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि ये वो यादें हैं, जिन्हें एक पिता हमेशा संजोकर रखेगा और दुआ की कि उनका टीनेजर बेटा अपनी मेहनत और टैलेंट से आसमान छू ले। वहीं, वीडियो में आर्यवीर कह रहे हैं कि भारत को जब सिर्फ 8 रन चाहिए थे और एक विकेट शेष था। इस घबराहट के समय में मैंने सिर्फ 'सीताराम' 'सीताराम' का जप किया। उन्होंने कहा कि जब वह बैटिंग कर रहा था, तब पाकिस्तानी दर्शक सहवाग-सहवाग के नारे लगा रहे थे।

'पाकिस्तानी समर्थक सहवाग-सहवाग के नारे लगा रहे थे'

मैच के बाद आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आखिरी ओवर के दौरान हुई घबराहट के बारे में बताया। जब भारत को सिर्फ 8 रन की दरकार थी और एक विकेट बचा था। आर्यवीर ने बताया कि इस घबराहट के समय में वह 'सीताराम' 'सीताराम' का जाप कर रहा था। उसने यह भी बताया कि जब वह बल्‍लेबाजी कर रहा था, तब पाकिस्तानी समर्थक सहवाग-सहवाग के नारे लगा रहे थे।

'पापा, मैं बहुत नर्वस था…'

वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्‍होंने लिखा, 'पापा, मैं बहुत नर्वस था… बस सीता राम, सीता राम जप रहा था! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने से लेकर उन रोमांचक आखिरी पलों को याद करने तक, बेटा आर्यवीर के साथ एक बहुत ही खास बातचीत। कुछ पल अवॉर्ड, रन और ट्रॉफी से भी बड़े होते हैं। ये वो यादें हैं, जो एक पिता हमेशा संजोकर रखेगा। आप हमेशा अपने पैर जमीन पर मजबूती से रखें और अपनी मेहनत और टैलेंट से आसमान को छुएं। श्री सीताराम।'

प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे आर्यवीर सहवाग

बता दें कि आर्यवीर सहवाग ने शनिवार को ओमान में अंडर19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के 338 रन के टारगेट का पीछा करने में 61 गेंदों पर 58 रन की समझदारी वाली पारी खेली थी। इसके बाद मोहित उल्वा के आखिरी गेंद पर चौके से भारत ने खिताबी जीत दर्ज की थी। आर्यवीर को पांच मैचों में 90.25 के औसत और 95 से ज्‍यादा के स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाने के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' के अवॉर्ड से नवाजा गया। आर्यवीर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा 16 छक्के लगाकर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया और सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाकर खुद को एक बड़े मैच के खिलाड़ी के तौर पर पेश किया।

Updated on:
15 Nov 2026, 1:48 PM IST
Published on: