क्रिकेट

रोहित शर्मा की कप्तानी में गायब हुए विराट कोहली के ये तीन चहेते खिलाड़ी

रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले कई खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं। इन खिलाड़ियों में वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और उमेश यादव का नाम मुख्य रूप से आता है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2022, 12:00 PM IST
virat_kohli_rohit_sharma.png
रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। खराब फॉर्म के बीच कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी और अब यह ज़िम्मेदारी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती। लेकिन टीम ने कई ऊचाइयों को छुआ। टीम कई सालों तक टेस्ट में नंबर 1 रही। टी20 और वनडे में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और नंबर 1 रैंक तक गई। उनकी कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और वे टीम का लंबे समय तक हिस्सा भी रहे। लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का नाम पूरी तरह से गायब हो गया है। तो आइए नज़र डालते हैं इन खिलड़ियों पर -

वाशिंगटन सुंदर-
इस लिस्ट में पहला नाम वाशिंगटन सुंदर का है। कोहली की कप्तानी में वाशिंगटन टी20 टीम का अहम हिस्सा थे। सुन्दर ने साल 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के लिए खेलते थे और उन्हें कोहली का बहुत सपोर्ट भी मिला। लेकिन रोहित की कप्तानी में अक्षर पटेल को उनसे ज्यादा मौके मिल रहे हैं।

नवदीप सैनी-
अपनी तेज तर्रार गेंदों से सब को प्रभावित करते वाले नवदीप सैनी ने विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू किया। उन्होंने साल 2019 में अपना वनडे और टी20 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वनडे मैच में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किये थे जबकि डेब्यू टी20 मैच में उन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किये थे और प्लेयर ऑफ़ द मैच भी बने। सैनी को चोट की वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया थे। उसके बाद से अबतक वापसी नहीं कर पाये है। रोहित की कप्तानी में टीम हर्षल पटेल और प्रसिद्ध कृष्ण को मौका दे रही है।

यह भी पढ़ें : युवराज सिंह से लंबे समय के बाद मिले रोहित शर्मा, हरभजन ने 'गैस किंग' कहकर उड़ाया मजाक

उमेश यादव -
उमेश यादव को विरत की कप्तानी में टेस्ट में बहुत मौके मिले। 2011 में धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने के बाद उन्होंने कोहली की कप्तानी में भी खेला जहाँ उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था। कोहली की कप्तानी में उमेश ने 62 इंटरनेशनल मैच खेले। आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें दक्षिण अफ्रीका या आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं चुना गया।

Published on: