क्रिकेट

World Cup 2019: ICC की दुबई में होगी मीटिंग, भारत-पाकिस्तान मैच पर हो सकता है फैसला

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से वर्ल्ड कप ना खेलने की हो रही है मांगBCCI ने का कहना, सरकार के निर्देश के बाद इस पर स्थिति होगी स्पष्ट दुबई में ICC की बैठक में भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच पर होगी चर्चाICC ने कहा, वर्ल्ड कप कार्यक्रम शिड्यूल में बदलाव नहीं हो सकता
1 minute read
icc
World Cup 2019: ICC की दुबई मीटिंग में भारत-पाकिस्तान मैच पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से देश में एक स्वर में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच ना खेलने की मांग की जा रही है। कई खिलाड़ियों से लेकर संगठनों ने वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ना खेलने की बात कही है। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से दावा भी किया जा रहा है कि भारत-पकिस्तान वर्ल्ड कप खेल सकता है। लेकिन BCCI ने यह भी कहा है कि सरकार के निर्देश के बाद इस पर स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, अब ख़बर आ रही है कि भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर आईसीसी की दुबई में बैठक हो सकती है।

दुबई में होगी ICC की बैठक

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की 27 तारीख को दुबई में बैठक होगी, इस बैठक में इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि मंगलवार को आईसीसी की तरफ से वर्ल्ड कप 2019 को लेकर एक बयान जारी हुआ था। इस बयान में आईसीसी ने कहा, वर्ल्ड कप कार्यक्रम शिड्यूल में बदलाव नहीं हो सकता है। वहीं, अब बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सरकार के निर्देश के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा या नहीं इसे लेकर आने वाले कुछ दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी। अगर सरकार का निर्देश होगा कि पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना है तो कोई मैच नहीं खेला जाएगा। मीडिया के हवाले से ऐसी ख़बर भी आ रही है कि इस मामले में आईसीसी से कोई बात नहीं हुई है। अगर स्थिति ऐसी बनती है कि पाकिस्तान के साथ फाइनल में खेलना हो और हम नहीं खेलेगें तो पाकिस्तान सीधे जीत जाएगा।

Updated on:
20 Feb 2019 02:04 pm
Published on:
20 Feb 2019 01:47 pm