क्रिकेट

WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, भारत को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया बना नंबर-1, पाकिस्तान टॉप-5 से भी बाहर

WTC 2023-25 Points Table Update: सिडनी टेस्ट में पाकिस्‍तान को रौंदकर सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप के बाद ऑस्ट्रेलिया वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। भारत अब दूसरे नंबर पर खिसक गया है तो पाकिस्‍तान टॉप-5 से भी बाहर हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2024, 11:37 AM IST
wtc_points_table.jpg

World Test Championship 2023-25 Points Table Update: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में खेले गए तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में कंगारू टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर की है। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर लिया है। ऑस्‍ट्रेलिया की इस जीत के बाद वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की प्‍वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है। सिडनी टेस्ट में पाकिस्‍तान को धूल चटाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया डब्‍ल्‍यूटीसी की प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं, भारत अब दूसरे नंबर पर खिसक गया है तो पाकिस्‍तान टॉप-5 से भी बाहर हो गया है।


वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप प्‍वाइंट्स टेबल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के जीत प्रतिशत अंकों में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। ऑस्ट्रेलिया 56.25 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर है तो भारत 54.16 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत को अब इंग्लैंड के खिलाफ घर में जनवरी के आखिरी सप्‍ताह से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजर इस सीरीज को जीतकर फिर से नंबर-1 बनने पर होगी।

छठे पायदान पर पहुंचा पाकिस्‍तान

वहीं, पाकिस्‍तान की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में उसका 3-0 से सफाया कर दिया है। पाकिस्‍तान को इससे वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की प्‍वाइंट्स टेबल में में भारी नुकसान हो गया है। सिडनी टेस्‍ट में 8 विकेट से हारने वाली पाकिस्‍तान की टीम अब डब्‍ल्‍यूटीसी की प्‍वाइंट्स टेबल में 45.83 प्रतिशत अंक के साथ छठे पायदान पर आ गई है।

यह भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर विदाई भाषण के दौरान हुए भावुक, शानदार फेयरवेल देख आंखों से छलके आंसू


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्‍वाइंट्स टेबल































































































नंबरटीमजीत प्रतिशतअंकजीतहारड्रॉ
1.ऑस्ट्रेलिया56.2554521
2.भारत54.1626211
3.न्यूजीलैंड5012110
4.बांग्लादेश5012110
5.साउथ अफ्रीका5012110
6.पाकिस्तान36.6622230
7.वेस्टइंडीज16.674011
8.इंग्लैंड159221
9.श्रीलंका00000

Updated on:
6 Jan 2024, 11:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण