क्रिकेट

WTC 2025 Final Scenario: सिर्फ 1 मैच जीतकर WTC के फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया! जानें क्या है नया समीकरण

World Test Championship 2025 Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया के पहुंचने के कई रास्ते अभी भी बचे हुए हैं।
2 min read
AUS vs IND 3rd Test

World Test Championship 2025 Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे फाइनल में भारतीय टीम खेलेगी या नहीं, इसका फैसला श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद ही हो पाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। हालिया फॉर्म सभी टीमों के ऐसी ही रही तो साउथ अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया दूसरे खिताब के लिए लड़ेगी। लेकिन अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में एक मैच और जीत लेती है और एक मैच ड्रॉ करवा लेती है तो भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बची रहेंगी।

नए समीकरण के अनुसार भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का लगातार तीसरा फाइनल खेल सकती है। टीम इंडिया के पास गाबा टेस्ट के बाद 2 मैच बचते हैं। गाबा टेस्ट को ड्रॉ मानकर चलें तो अगले 2 में से टीम इंडिया को एक मैच जीतना होगा। हालांकि सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि श्रीलंका का भी टीम इंडिया को साथ चाहिए। श्रीलंका अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा देती है तो टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।

श्रीलंका के भी फाइनल की उम्मीद

इस बीच अगर साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से हार जाती है तो श्रीलंका भी भारत के साथ फाइनल में पहुंच सकती है। ऐसे में अभी आधिकारिक तौर पर 4 टीमें फाइनल की रेस में बची हुई हैं। संभावना ये है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के पास 2-2 टेस्ट मैच बचे हुए। टीम इंडिया के पास 3 मैच बचे हैं तो ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट के बाद 5 मैच और खेलने हैं।

Updated on:
16 Dec 2024 04:42 pm
Published on:
16 Dec 2024 04:42 pm
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच