क्रिकेट

IND vs WI T20: सपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट का योगी ने काटा फीता, यूं किया स्टेडियम का उद्धघाटन

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को ही दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 4:12 PM IST
yogi inaugurates Lucknow Cricket Stadium
IND vs WI T20: सपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट का योगी ने काटा फीता, यूं किया स्टेडियम का उद्धघाटन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' का उद्धघाटन किया । उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को ही इस स्टेडियम का नाम इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर रखे जाने की घोषणा कर दी थी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने स्टेडियम के नाम बदले जाने की स्वीकृति दी थी।


कई बड़े नेता मौजूद रहे-
स्टेडियम के उद्धघाटन के समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, खेल मंत्री चेतन चौहान और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। इस दौरान इकाना स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने एक मोमेंटो देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्टेडियम के उद्धघाटन के बाद योगी ने कहा कि उनकी सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुबह ही किया था उद्धघाटन-
मुख्यमंत्री का उद्धघाटन समारोह का कार्यक्रम सुबह का था। उन्हें शाम को दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला और अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना है।

समाजवादी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट-
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' को समाजवादी सरकार के कार्यकाल के समय सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत बनाया गया था। स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को ही दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होगा।

Updated on:
6 Nov 2018, 4:12 PM IST
Published on: