
INDvsWI : टी-20 मैच से पहले स्टेडियम पहुंचे सीएम योगी, आनन-फानन में किया यह काम और फिर दिया बड़ा बयान
लखनऊ. राजधानी में 24 वर्षों बाद कोई इंटरनेशनल मैच आयोजित हो रहा है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले इस मैच से पहले यूपी सरकार ने इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजयेपी स्टेडियम कर दिया। मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि मैच अच्छे और सौहार्द पूर्ण माहौल में होना चाहिए, जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे, उसके लिए तालियां बजनी चाहिये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम बहुत अच्छा बना है। राजधानी में 24 साल बाद को अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। क्रिकेट एसोशिएशन और प्रमोटर्स को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच अच्छे और सौहार्द पूर्ण माहौल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गाजियाबाद में 75 के दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम बनाएंगे।
सात बजे शुरूर होगा टी-20 मैच
लखनऊ के अटल बिहारी स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। मैच के एक दिन पहले ही यानी सोमवार को दोनों ही टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं। मैच शाम सात बजे से होगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज कब्जाने की होगी, वहीं मेहमान कैरेबियाई टीम की कोशिश मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर आने की होगी।
Updated on:
06 Nov 2018 12:40 pm
Published on:
06 Nov 2018 12:40 pm
