
मैच से पहले क्यूरेटर ने बढ़ाई धड़कन, पिच पर इतना होगा विनिंग स्कोर, इस टीम का पलड़ा शुरू से रहेगा भारी
लखनऊ. वैसे तो क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट को हमेशा से बैट्समैन फ्रैंडली माना जाता है। जानकार हमेशा मानते हैं कि किसी भी टीम के धुआंधार बल्लेबाज अगर फार्म में हैं, तो उनके लिए कोई भी लक्ष्य न तो खड़ा करना मुश्किल है और न ही उसे हासिल करने में कोई दिक्कत आती है। लेकिन आज लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को लेकर खबर थोड़ी उल्टी है। क्योंकि आज का टी20 मैच लो स्कोरिंग रहने की उम्मीद है।
मैच से पहले ही बढ़ी धड़कनें
24 साल के बेहद लंबे इंतजार के बाद आज लखनऊ में होने वाला मैच बेहद रोमांचक होना वाला है। इसकी वजह स्थानीय क्यूरेटर की वह बात है, जिसने मैच से पहले ही दर्शकों की धड़कने बढ़ा दी हैं। पिच क्यूरेटर के मुताबिक भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाला दूसरा टी-20 इंटरनेशन क्रिकेट मैच के कम स्कोर का रहेगा।
इतने स्कोर पर मिलेगी जीत
स्थानीय क्यूरेटर की अगर मानें तो यहां जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। उसके लिए 130 से 150 तक का स्कोर जीत दिलाने वाला साबित होगा। क्यूरेटर ने बताया कि इस स्टेडियम में बड़े स्कोर वाला मैच नहीं होगा। उसका कारण बताते हुए क्यूरेटर ने कहा कि पिच के दोनों तरफ लंबी सूखी घास है और बीच की पिच में दरार है। जिसके चलते इस पिच यह धीमी और उछाल भरेगी रहेगी। मैच शुरु होते ही इस पिच पर स्पिनर बड़ी भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसलिए जिस भी टीम में अच्छे स्पिनर होंगे उसका पलड़ा शुरू से ही भारी रहेगा।
दोनों टीमों को होगी परेशानी
क्यूरेटर के मुताबिक इस पिच को बनाने के लिए ओडिशा के बालंगीर से मिट्टी लाई गई है जो अपनी धीमी गति के लेचर के लिए प्रसिद्ध है। स्टेडियम में लंबी स्क्वायर बाउंड्री भी है। यही वजह है कि दोनों टीमों को रन बनाने और लंबे शॉट खेलने में काफी परेशानी आएगी।
Published on:
06 Nov 2018 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
