5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बातों का अगर आपने नहीं रखा ध्यान, तो टिकट होने के बाद भी नहीं देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज का मैच

शाम 7 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाले मैच के लिए दर्शकों को दोपहर 2 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंट्री की परमीशन मिलेगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 6 Nov 2018, 9:50 AM IST

Guidelines for India West indies match Atal Bihari Vajpayee stadium

इन बातों का अगर आपने नहीं रखा ध्यान, तो टिकट होने के बाद भी नहीं देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज का मैच

लखनऊ. अगर आप भी राजधानी लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आज होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आपको बता दें कि मैच दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले हाईवोल्टेज मैच के रोमांच में कोई कमी न आए इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

मैच के दौरान किया हुड़दंग, तो खैर नहीं

आज शाम 7 बजे से होने वाले मैच के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग और नारेबाजी करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ेगी। इसके साथ ही स्टेडियम के आस-पास राजनीतिक और धार्मिक पोस्टर ले जाने पर बैन रहेगा। लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि स्टेडियम में स्टेडियम के अंदर किसी तरह का राजनीतिक या धार्मिक पोस्टर ले जाने पर पूरी तरह से मनाही है। स्टेडियम के अंदर मोबाइल फोन के अलावा कुछ भी ले जाने पर पूरी तरह से मनाही है। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास राजनीतिक, धार्मिक पोस्टर नहीं लगाने दिया जाएगा। स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों से दर्शकों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा शादी कपड़ों में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे।

इन चीजों पर बैन

इसके साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में टिफिन, डिब्बा बंद खाने का सामान, बैग, बोतलबंद पानी जैसी तमाम चीजें ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मैच में सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह की खुली और पैक्ड खाने वाली चीजें, बोतल बंद पानी, बैग, टिफिन बॉक्स, शराब, लाइटर, माचिस, तंबाकू, गुटखा, लाइसेंस शस्त्र, सिगरेट, बीड़ी, म्यूजिक उपकरण, जलने वाली चीजें, छाता, नुकीली चीजें, चाकू, ऑडियो विजुअल उपकरण, हेलमेट, पॉवर बैंक, सेल्फी स्टिंक, लैपटॉप, लेजर लाइट, प्वाइंटर, फ्लैश लाइट, परफ्यूम, रोलर ब्लेड, स्केच, पेन, पेंसिल, गुब्बारे, छोटा ट्रांजिस्टर, सीटी, हॉर्न, भोंपू, पटाखा ले जाना बिल्कुल बैन रहेगा।

2 बजे से स्टेडियम में इंट्री

स्टेडियम में प्रवेश के दौरान ही दर्शकों किस तलाशी कर प्रतिबंधित सामग्री को इंट्री गेट के बाहर ही रखवा लिया जाएगा। स्टेडियम कैंपस में दर्शकों को पीने के पानी की कोई समस्या न हो इसके पुखेता इंतजाम कराए गए हैं। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले मैच के लिए दर्शकों को दोपहर 2 बजे से स्टेडियम में इंट्री की परमीशन मिलेगी। इसके साथ ही यहां एक बात और जाननी जरूरी है कि स्टेडियम के अंदर एक बार प्रवेश के बाद अगर मैच खत्म होने से पहले कोई दर्शक बाहर निकला तो उसे किसी भी कीमत पर दोबारा स्टेडियम में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं मैच के लिए 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का भी पूरा टिकट प्रवेश द्वार पर दिखाना जरूरी होगा।

नॉन रिफंडेबल है टिकट

डीएम कौशल राज शर्मा ने साफ किया कि T20 मैच के लिए जारी टिकट नॉन रिफंडेबल है। अगर मैच बिना एक भी बाल फेंके रद्द होता है तो उस स्थिति में ही टिकट खरीदने वालों को टिकट का पैसा वापस किया जाएगा। स्टेडियम में प्रवेश के दौरान टिकट को ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकेगा। स्टेडियम में इंट्री के समय आयोजकों द्वारा फोटो आईडी मांगे जाने पर इसका प्रमाण देना होगा। अगर टिकट खरीदने वाले की आईडी का उससे मिलान नहीं हुआ तो आयोजक उसकी इंट्री रोक देंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश