5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर सपा का तंज, अटल को समाजवादियों की श्रद्धांजलि

इकाना का नाम बदलते ही प्रदेश की सियासत भी अचानक गर्म हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 6 Nov 2018, 11:42 AM IST

lucknow

इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर सपा का तंज, अटल को समाजवादियों की श्रद्धांजलि

लखनऊ. भारत-वेस्टइंडीज मैच से एक दिन पहले योगी सरकार में लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेई इंटरनेशल स्टेडियम कर दिया। नाम बदलते ही प्रदेश की सियासत भी अचानक गर्म हो गई। समाजवादी पार्टी ने स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार निशाना साधा और उसके इस कदम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सपा ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में की योगी सरकार ने अब तक कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसको वह अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दे सकें। तभी स्टेडियम का नाम अटल जी के नाम पर किया गया। सपाइयों ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यह अटल जी को समाजवादियों की तरफ से सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि यूपी सरकार में जिस तरह से नाम बदलने की परम्परा चली है, यह दुर्भाग्य भी है और योगी सरकार का दिवालियापन साबित करता है। दो साल की योगी सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसको पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दे सकें। सपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने बड़े विजन के साथ जो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनवाया था उसे आज योगी और बीजेपी ने अटल जी का नाम देकर साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का नाम अटल के नाम पर किया गया है, यह अटल को समाजवादियों की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। बता दें कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में इस स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था। खुद अखिलेश यादव ने इसका नाम इकाना रखा था। इस स्टेडियम का उद्घाटन भी 2017 में अखिलेश यादव ने किया था।