30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी की सीधी चेतावनी, कहा- जो नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, उसकी प्रॉपर्टी जब्त करेंगे

सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं (Government Jobs Exams) में धांधरी-पेपरलीक (Paper Leak) जैसी गतिविधियों में शामिल अपराधियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सख्त चेतावनी दी है। इसके साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) ने पिछले 9 वर्षों में यूपी के बदलते परिवेश और उपलब्धियों को बताया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vinay Shakya

•

May 14, 2026

Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo- IANS)

CM Yogi Warns Criminals: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के होटल ताज में आयोजित '9 ईयर्स ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग यूपी' कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के संबोधन में CM योगी ने सरकारी नौकरी में धांधली (Rigging in Government Jobs) करने वालों को सीधी चेतावनी दी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने अपनी सरकार में UP के नौजवानों को दी गई नौकरियों का भी जिक्र किया।

नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की जब्त होगी प्रॉपर्टी

CM योगी ने कहा कि पहले सरकारी नौकरी की एक सपना था। अब सरकारी नौकरी सपना नहीं रह गया है। प्रदेश में अब तक 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र दिए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश उन राज्यों में से है, जहां पेपरलीक जैसी घटनाओं को संगीन अपराध की श्रेणी में रखकर आजीवन कारावास तक की सजा दिलाने का प्रावधान किया गया है।

CM ने आगे कहा- जो नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा हम उसकी प्रॉपर्टी जब्त करेंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी मजबूती के साथ पक्ष रखेगी। आज UP में युवाओं को नौकरी मिल रही है। यहां सुरक्षा का माहौल है, इन्वेस्टर्स आ रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

योगी बोले- हमारी सरकार से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने '9 ईयर्स ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग यूपी' कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में जब उनकी सरकार बनी थी, तब उत्तर प्रदेश को 'प्रश्न प्रदेश' बना दिया गया था। नौजवानों के सामने पहचान का संकट था, व्यापारी पलायन कर रहे थे, किसान आत्महत्या कर रहे थे और पर्व-त्योहारों पर उत्सव की जगह उपद्रव शुरू हो जाते थे। उस समय गुंडागर्दी चरम पर थी, माफिया सरकार के समानांतर सत्ता चला रहे थे। CM ने आगे कहा कि भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, बिजली और सड़कों की कमी के कारण परंपरागत उद्यम भी दम तोड़ रहे थे।

CM योगी ने कहा- 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया। सरकार बनते ही हमने एक महीने तक रात-दिन मंत्रिमंडल के साथ बैठकें कीं। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक विभागों के प्रजेंटेशन लिए गए, चर्चाएं की गईं और कार्य योजनाएं तैयार की गईं। उस समय लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है? उसी प्रक्रिया में नए उत्तर प्रदेश का भविष्य छिपा था।

CM ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- 9 वर्षों में बदल गया UP

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 7 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। भारत की पहली रेपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच चल रही है। कानून-व्यवस्था में राज्य ने जो लक्ष्य तय किए, वे पूरे देश के सामने उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 50 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को निःशुल्क सिंचाई जल उपलब्ध कराया है। नहरों का विशाल जाल बिछाया गया है और ट्यूबवेल लगाकर किसानों को पानी पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में रखा जाता था, लेकिन अब इसे देश का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में काम हो रहा है। अराजकता, निराशा और असुरक्षा के माहौल को पूरी तरह बदल दिया गया है। नियुक्तियों में पारदर्शिता लाई गई, भाई-भतीजावाद समाप्त किया गया और विकास की नीतियां बनाई गईं। सीएम योगी ने पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाया।