क्रिकेट

जिस धोनी को युवी बताते हैं खास दोस्त, उन्हीं पर उनके पिता क्यों करते हैं जुबानी हमले

धोनी को लेकर पहले भी विवादित टिप्पणी करते रहे हैं योगराज सिंह। युवी के करियर को बर्बाद करने के लिए धोनी को दोषी मानते हैं योगराज।

less than 1 minute read
Jul 10, 2019

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह‍ ( Yuvraj Singh ) के पिता योगराज सिंह ( yograj singh ) अपने बयानों को लेकर हमेशा से ही विवादों में रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है।

योगराज सिंह ने के निशाने पर एक बार से भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) हैं। इस बार योगराज सिंह, धोनी की आलोचना करते हुए एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने धोनी को 'गंदगी' तक करार दे दिया।

यहां तक कि उन्होंने अंबाती रायडू ( Ambati Rayudu ) के संन्‍यास को लेकर भी धोनी को ही कोसा। योगराज ने कहा कि वह रायडू के संन्‍यास के फैसले से दुखी हैं। उन्‍होंने कहा कि रायडू ने संन्यास का फैसला जल्‍दबाजी में ले लिया।

योगराज ने रायडू से कहा कि वे संन्यास का फैसला वापस लें और घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर चयनकर्ताओं को गलत साबित करना चाहिए। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने अपने आर्टिकल में कुछ इस तरह लिखा।

योगराज ने कहा, "रायडू, मेरे बेटे, आपने जल्दबाज़ी में फैसला लिया। रिटायरमेंट से वापस आओ और उन्हें दिखा दो कि आप क्या करने में सक्षम हो। धोनी जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी।"

आपको बता दें कि अंबाती रायडू ने पिछले दिनों वर्ल्‍ड कप टीम में जगह न मिलने से नाराज होकर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी थी। पहले रायडू को वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया और उसके बाद शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने पर भी उन्हें नजरअंदाज किया गया।

Published on:
10 Jul 2019 07:04 am
Also Read
View All