11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारतीय गेंदबाजों का पलटवार, ऑलआउट होने के बावजूद वेस्टइंडीज को चटाई धूल

India vs West Indies 3rd T20: भारत ने इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। अभिषेक शर्मा ने 69 रन की शानदार पारी खेली।
2 min read
Google source verification
Shai Hope

शाई होप (फोटो- IANS)

IND vs WI 3rd T20 Highlights: रविवार को टीम इंडिया ने इंदौर टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 223 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार 69 रनों की पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में दमदार वापसी की। पिछले मुकाबले में 21 गेंदों पर 63 रन लुटाने वाले अक्षर पटेल ने 20वें ओवर को छोड़कर इस मैच में किफायती गेंदबाजी की। मयंक यादव को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन वह टीम इंडिया के सबसे कंजूस गेंदबाज रहे।

कुलदीप-दुबे को किया बाहर

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए। कुलदीप यादव और शिवम दुबे को बाहर किया गया, जबकि नितीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

संजू सैमसन ने फिर किया निराश

संजू सैमसन एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने आठवीं बार टी20 इंटरनेशनल में 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाया। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन भी पूरे किए।

अभिषेक शर्मा के अलावा ईशान किशन ने भी शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी ने 21 और अक्षर पटेल ने 20 रन का योगदान दिया।

शाई होप को अर्शदीप ने किया आउट

224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शाई होप 5 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद शिमरन हेटमायर और कामिल पूरन ने पारी को संभाला। हेटमायर ने 26 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन वह नमन धीर की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, कामिल ने 42 रन की पारी खेली।

रोवमैन पॉवेल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रोस्टन चेज ने 21 रन का योगदान दिया। आखिर में शमार स्प्रिंगर ने 11 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली लेकिन वेस्टइंडीज लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर वेस्टइंडीज को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया और टीम इंडिया ने 14 रन से मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

मयंक यादव ने 4 ओवर में 34 रन दिए, तो अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नमन धीर ने भी शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए तो अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। नितीश रेड्डी ने 2 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।