इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। हालांकि, संजू सैमसन के आउट होने के बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के टूटने के बाद भारतीय टीम की कोई भी जोड़ी 50 रनों की साझेदारी नहीं कर सकी। छठे विकेट के लिए तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी के बीच 21 गेंदों में 34 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, तिलक वर्मा ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर 14 गेंदों में 25 रन जोड़े।