26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND A vs SL A: 2 खिलाड़ियों की वजह से टूटा भारतीय टीम का सपना, श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से हुई बाहर

IND A vs SL A: 2 खिलाड़ियों की वजह से टूटा भारतीय टीम का सपना, श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से हुई बाहर

India A vs Sri Lanka A: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत A को हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने 317 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक टीम को जीत को आसान बना दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 26 Nov 2026, 10:48 PM IST

team india a

भारतीय ए क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI)

India A vs Sri Lanka A Highlights: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत A को श्रीलंका ने 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना बांग्लादेश A या पाकिस्तान A से होगा। गुरुवार को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत A की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शहबाज़ अहमद की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। 318 रन के लक्ष्य को श्रीलंका की टीम ने 42वें ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़े, जिससे श्रीलंका की जीत आसान हो गई।

रिंकू-सूर्यांश ने किया निराश

भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने 7 ओवर में ही टीम को 70 के पार पहुंचा दिया था, लेकिन 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी 40 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 78 और कप्तान तिलक वर्मा ने 53 रन की शानदार पारियां खेलीं। लेकिन कुमार कुशाग्र के 27 गेंद में 21 और रिंकू सिंह के 21 गेंद में सिर्फ 12 रन की पारी ने टीम इंडिया की बीच के ओवरों में मुश्किलें बढ़ा दीं।

इस दौरान सूर्यांश शेडगे सिर्फ 10 और तनुष कोटियन 28 रन बनाकर आउट हुए, तो हर्षित राणा खाता भी नहीं खोल सके। लेकिन शहबाज़ अहमद ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने टीम इंडिया को 300 के पार भी पहुंचा दिया। श्रीलंका की ओर से रविंदू फर्नांडो, निपुण धनंजय और जनिथ लियानागे ने दो-दो विकेट चटकाए।

श्रीलंकाई ओपनर्स ने छीनी जीत

318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद शानदार रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी कर डाली। इन दोनों ने ही टीम इंडिया से जीत छीन ली। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 21 ओवर में टीम को 170 के पार पहुंचा दिया था। दोनों ने अपना-अपना शतक पूरा किया। लसित क्रॉसपूले 116 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर आउट हुए, तो सिनेत जयवर्धने ने 70 गेंद में ही 105 रन की पारी खेल डाली। इन दोनों के शतकों से टीम इंडिया की हार तय हो गई थी। बचा हुआ काम निशान मधुस्का और कप्तान पवन रत्नायके ने कर दिया और श्रीलंका को 41.3वें ओवर में ही जीत दिला दी।