26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! तूफानी दोहरा शतक देख केविन पीटरसन का बड़ा दावा

इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! तूफानी दोहरा शतक देख केविन पीटरसन का बड़ा दावा

Kevin Pietersen on Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा दावा किया और कहा कि एक दिन सूर्यवंशी टेस्ट में 500 रन की पारी खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 26 Nov 2026, 6:46 PM IST

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Prediction for Vaibhav Suryavanshi: दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के एक मुकाबले में UAE के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक ठोककर सनसनी मचा दी। इस पारी की बदौलत 15 साल के इस वंडर बॉय ने लिस्ट ए वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक तो जड़ा ही, साथ ही उन्होंने सबसे तेज 150 रन और सबसे तेज दोहरा शतक भी पूरा किया। इस पारी को देखने के बाद दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स भी हैरान रह गए। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी और कहा कि एक दिन सूर्यवंशी 500 रन की पारी खेलेंगे।

ब्रायन लारा के नाम सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने दावा किया है कि वैभव सूर्यवंशी एक दिन टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 500 रन बनाएंगे। अगर सूर्यवंशी ऐसा करते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाए थे।

सूर्यवंशी ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

इस भविष्यवाणी से दो दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के ग्रुप B के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया का स्कोर 5 ओवर में ही 100 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद 28 गेंदों में शतक जड़ उन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक पूरा किया। सूर्यवंशी यही नहीं रुके और उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन पूरे कर दिए। अगली 12 गेंदों में उन्होंने 50 रन बनाए और 52 गेंदों में दोहरा शतक भी ठोक दिया। इस पारी में उन्होंने 28 छक्के लगाए, जो किसी भी पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

सूर्यवंशी इससे पहले टी20 क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, साथ ही उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़कर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। वह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।