आपको बता दें कि UAE के खिलाफ जिस पिच पर मैच खेला गया था, वह बिल्कुल सपाट थी, जहां गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं थी। लेकिन वेस्ट एंड पार्क की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार है और बीच के ओवरों में यहां स्पिनर्स का काफी दबदबा रहने वाला है। हालांकि, इसके बावजूद अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने टीम इंडिया को 7 ओवर में ही 70 रन के पार पहुंचा दिया था, लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी गलती कर बैठे और जनिथ लियानागे को विकेट देकर पवेलियन लौट गए।